सुरेंद्र जैन धरसींवा
धरसींवा के ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में एक गरीब महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.मृतका रोज ओधोगिक क्षेत्र की सड़कों के किनारे कांच की बोतलें एकत्रित करती थी लेकिन वह रहने वाली कहाँ की है उसका नाम क्या है इसकी जानकारी किसी को नहीं.आज भी वह बोतलें खोज रही थी तभी तीव्र रफ्तार से आये अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में लिया और फरार हो गया.समीप के उधोग में काम करने वालों की नजर पड़ने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी .पुलिस ने शव को संजीवनी वाहन की मदद से धरसींवा चीरघर भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गई है वही मृतका की शिनाख्ती के प्रयास भी किये जा रहे हैं।