मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज जमुनिया खेड़ा का रहने वाला मोनू पिता भगवान सिंह अहिरवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल विदिशा हाईवे 18 सुखी सेवनिया पर स्थित शराब की दुकान के पास बस ने बाइक सवार मोनू अहिरवार पिता भगवानसिंह अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी जमुनिया खेड़ा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोनू अहिरवार की मौत हो गई।
मोनू अहिरवार जमुनिया खेजड़ा पर स्थित पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में 2 साल से काम कर रहा था। नाइट ड्यूटी के लिए शनिवार को फैक्ट्री जाने के लिए निकला था शनिवार शाम करीब 7 बजे सुखी सेवनिया इलाके मैं रहने वाले बड़े भाई के घर पहुंचा। वहां से फैक्ट्री जाने के लिए निकला था जैसे ही सुखी सेवनिया के पास स्थित कलारी के समीप पहुंचा तो विदिशा की तरफ से आ रही यात्री बस ने मोनू की बाइक को शनिवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोनू अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको एंबुलेंस की मदद से पहले प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से हमीदिया अस्पताल जाने की सलाह दी गई हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भगवान सिंह अहिरवार के दो पुत्र और एक पुत्री है जिनमें से मोनू अहिरवार दूसरे नंबर का पुत्र था।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post