Let’s travel together.

26 माह तक शांति व्यवस्था कायम रखने वाले टीआई को विदाई,नवागत टीआई का किया स्वागत

0 171

सुरेंद्र जैन धरसींवा
धरसींवा पुलिस थाना में 19 मई 2022 से जुलाई 2024 तक करीब 26 माह तक नगर निरीक्षक रहे शिवेंद्र सिंह राजपूत का रायपुर के डीडी नगर पुलिस थाना में स्थान्तरण होने पर पुलिस स्टाफ ओर जनप्रतिनिधियो ने उन्हें विदाई दी और नए टीआई राजेन्द्र दीवान का स्वागत किया।
अपने मिलनसार व्यक्तित्व से क्षेत्र में हर विषम परिस्थितियों में भी शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने में शिवेंद्र सिंह राजपूत लगातार 26 माह तक कामयाब रहे पुलिस स्टाफ की ओर से आयोजित विदाई पार्टी में सिलयारी चौकी प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ के अलावा भाजपा नेता भूपेंद्र कसार ग्राम पंचायत सरपंच वहीदा सुल्तान उपसरपंच साहिल खान प्रदीप गोस्वामी के अलावा आसपास के गांव के गणमान्य लोग शामिल हुए विदाई की वेला में स्थानीय पत्रकार सुरेंद्र जैन ने उनके सफल कार्यकाल ओर नवागत टीआई से क्या अपेक्षाएं है उस पर अपनी त्वरित कविता प्रस्तुत की तो वही अन्य जनप्रतिनिधियो ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की
विदाई की वेला में टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने सभी स्टाफ सदस्यों जनोरतिनिधियो ओर ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में ओर अपराधों पर अंकुश लगाने में कामयाबी मिली इसी तरह नवागत टीआई को भी सभी सहयोग करते रहें
नवागत टीआई राजेन्द्र दीवान ने कहा कि बहुत अच्छा लगा कि यहां के सभी लोग शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराधो पर अंकुश लगाने में पुलिस का सकारात्मक सहयोग प्रदान करते हैं इसी तरह सभी का सहयोग बना रहे तो हमारी भी कोशिश यही होगी कि शिवेंद्र राजपूत जी से भी अधिक समय तक रहें और क्षेत्र में देशभक्ति जनसेवा में समर्पित होकर कार्य करते रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग ने बढ़ाया खतरा, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा     |     भूख और प्यास से व्याकुल गुफा में जा बैठा बाघ     |     व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का केन्द्र बिन्दु बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्डः जसमंत जाटव     |     मुंबई में अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने के बाद डॉ. वी.डी. यादव ने किया पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन     |     बड़ी खबर::जबलपुर बरगी क्रूज हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन, तीन महीने में देनी होगी विस्तृत रिपोर्ट     |     क्रिकेट के मैदान में अनुज शर्मा का जलवा,अर्द्धशतक मारकर टीम को दिलाई जीत     |     नहर में मिले कई ग्रामीणों के आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज, मचा हड़कंप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई     |     सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और श्रीराम महायज्ञ का हुआ भव्य समापन     |     मातृ दिवस पर महिला शिक्षिकाओं ने दिखाया दमखम, भोपाल संभाग बना राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811