-दस लाख से ज्यादा के सामान ले गए थे बदमाश
– फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
शिवपुरी से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट
शिवपुरी की गणेश कॉलोनी में एक आरएमपी डॉक्टर के घर पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस पकड़ लिया है। पुलिस ने दो आरोपी पकड़े हैं। इस वारदात में पारदी-मोगिया जाति के गिरोह का हाथ था। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेश् सिंह चंदेल ने एक पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि इस डकैती की वारदात को 10 लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए कई टीमें बनाई। मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपी पकड़े हैं शेष की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया चांदी का मुकुट, एक गैस सिलेंडर, नकदी 7000 रूपए बरामद किए हैं जबकि उक्त डॉक्टर के घर से लगभग दस लाख रुपए का सोने-चांदी का सामान सहित नगदी बदमाश समेट ले गए थे।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि शहर में बीती 24—25 अप्रैल की गरमानी रात गणेश कॉलोनी में पार्क के सामने निवासी डॉ. संजय शर्मा के घर में अज्ञात और 10 बदमाशों ने डकैती घटना को अंजाम दिया था। डकैती की इस वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इस मामले को ट्रेस करने के लिए एसपी द्वारा जो टीम गठित की गई उसमें कोतवाली पुलिस के अतिरिक्त देहात, फिजिकल, सुभाषपुरा, सतनवाड़ा, बैराड़, दिनारा, एडी प्रभारी प्रभारी आदि लोगों को शामिल किया गया। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस जांच के दौरान सूचना मिली कि इस घाटना में पारदी- मोगिया जाति के गिरोह का हाथ है। मुखविर की सूचना पर दबिश देकर आरोपित बाबू उर्फ राम नारायण मोगिया, विश्वनाथ उर्फविष्णु नाथ निवास सेवड़ा थाना सुभाषपुरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने 7—8 साथियों के साथ डकैती की वारदात को करना स्विकार किया। आरोपितों के पास से लूटा गया चांदी का मुकुट, एक गैस सिलेंडर, नकदी 7000 रूपए बारामद किए गए व घटना में ताला, गेट तोडने के औजर बारामद किया है अभी भी अन्य आरोपित फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।