Let’s travel together.

शिवपुरी में सुअरों में फैला स्वाइन फ्लू, दो सैंपल पाजिटिव निकले

89

शिवपुरी ।    शिवपुरी में पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही मौत का कारण स्वाइन फ्लू ही था। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। दो सुअरों के सैंपल जांच के लिए भिजवाए थे, दोनों ही पाजिटिव पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी में पिछले दो महीनों से लगातार सुअर मर रहे हैं। लगातार मर रहे सुअरों के कारण लोग बेहद परेशान थे। इसे पहले तो नगर पालिका नजरअंदाज कर रही थी। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक-15 में 24 दिसंबर को जब कुछ सुअर मरे, तो स्थानीय रहवासी उन्हें नगर पालिका ले आए। तब नगर पालिका के सीएमओ केशव सिंह सगर ने इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डा. एमसी तमोली को दी। डा. तमोली ने दोनों मृत सुअरों का पीएम करवाकर सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाए। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आई जिसमें दोनों ही सुअरों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डा. एमसी तमोली ने बताया कि रिपोर्ट में दोनों सैंपलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अब और सैंपल जांच के लिए भिजवाने की आवश्यकता नहीं है। सभी सुअरों की मौत का कारण लगभग समान ही है। इससे यह साफ हो गया है कि शिवपुरी में सुअरों में स्वाइन फ्लू की बीमारी फैली हुई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811