Let’s travel together.

शिवपुरी में हार्डवेयर गोदाम में भड़की आग, बमुश्किल पाया गया काबू , हुआ लाखों का नुकसान

0 213

– इस आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान, गोदाम में भरा था तारपीन सहित अन्य पेंट सामान

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर बीती रात एक हार्डवेयर गोदाम में आग भड़क गई, देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया मामले की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची गई, जिसके द्वारा फायर बिग्रेड की मदद से लगभग 2 घण्टे में आग पर काबू पाया गया। जिस गोदाम में आग भड़की थी उस गोदाम में तारपिन और थिनर एवं पेंट के ड्रम रखे हुए थे, जिनमें विस्फोट होने की पूरी पूरी संभावना थी, लेकिन समय रहते सक्रिय हुए शासकीय अमले व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया जिसके चलते यहां पर बड़ा हादसा होने से टल गया।


हालांकि आगजनी की इस घटना में लाखों रूपए का माल जलकर खाक हो गया लेकिन कोई जनहानि नही हुई है। पुलिस प्रशासन की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी दिखाई दे रही है।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि जैसी सूचना मिली वैसे ही फायर बिग्रेड अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आम जनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811