Let’s travel together.

बेटे के कपड़े पहनाकर युवक को जिंदा जलाया, फिर बीमा कंपनी से हड़प लिए 56 लाख रुपये, 18 साल बाद…

0 103

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने 18 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. आरोप है कि उसने अपने ही बेटे की फर्जी मौत की कहानी गढ़ी. इस कहानी को उसने बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम भी दिया. फिर बीमा कंपनी से 56 लाख रुपये हड़प लिए. मामले का खुलासा हुआ तो वह कहीं भाग गया. पुलिस उसकी तलाश लंबे समय से कर रही थी. अब जाकर आरोपी पुलिस के हत्थे लगा है.

मामला आगरा के रकाबगंज क्षेत्र का है. 18 साल पहले आगरा किले के पास एक कार में आग लगी थी, जिसमें एक व्यक्ति की जलकर मौत होने की बात कही गई. मौत के नाम पर बीमा कंपनी ने 56 लाख रुपए परिवार को दे दिए. लेकिन बीमा कंपनी को बाद में पता चला जिसकी मौत की बात कही गई, वो गलत है. पैसे ऐंठने के लिए इस पूरे काम को अंजाम दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, विजयपाल का नोएडा के ट्रैवल एजेंसी का कारोबार था. कारोबार में नुकसान होने के चलते विजयपाल ने अपने साथी रामवीर और अभय सिंह के साथ मिलकर साजिश रची. विजयपाल ने अपने बेटे के कई इंश्योरेंस करवा रखे थे. इसकी रकम लेने के लिए विजयपाल ने अपने बेटे अनिल की झूठी मौत की साजिश रची. विजयपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले तो एक मानसिक विक्षिप्त की हत्या की. उसके शव को अपने बेटे अनिल के कपड़े पहनाए. फिर उसको अनिल की कार में बैठा कर आग लगा दी.

सभी जगह बताया कि आगरा किले के पास अनिल का एक्सीडेंट हुआ. कार में आग लगी और उसकी मौत हो गई. अनिल की मौत के झूठे कागजात तैयार करवाए गए. फिर उनको बीमा कंपनी में जमा करवाया. बाद में बीमे के 56 लाख रुपए कंपनी से ले लिए.

गुजरात में रह रहा था आरोपी

इस फर्जी हत्याकांड के बाद अनिल और उसका पिता गुजरात में जाकर रहने लगे. बीमा कंपनी को फिर किसी ने बताया कि अनिल तो अपने पिता के साथ है. इसके बाद बीमा कंपनी ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने गुजरात से मास्टर माइंड विजयपाल और उसके बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया. फिर इसकी जानकारी आगरा पुलिस को दी. गुजरात और आगरा पुलिस ने मिलकर विजयपाल के साथी रामवीर को भी गिरफ्तार किया. अभय की तलाश जारी है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811