Let’s travel together.

चैक बाउंस के मामलों में बढी समझौता करने की प्रवृत्ति

0 499

-400 मामलों का समझौते के माध्यम से हुआ निराकरण

रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
कोविड-19 के चलते लॉकडाउन की अवधि में रायसेन जिला न्यायालय में चैक बाउंस के हजारों प्रकरण बिना सुनवाई के लंबित व डम्प पढे हुए थे। किन्तु लॉकडाउन खुलते ही न्यायालयों में अन्य आपराधिक व सविल मामलों के साथ चैक बांउस के केसों की सुनवाई शुरू हुई। अंधिकाश मामलों में आरोपियों के विरूद्ध जमानतीय गिरफ्तारी वारंट व उन्हें फरार घोषित किया गया। परिणाम यह हुआ कि न्यायालयों में आरोपी उपस्थित होने लगे। गवाहियों होने लगी पर चैक बाउंस का अपराध जमानतीय व राजीनामा योग्य होने से एवं न्यायालयों का रूख समझोता कराने का होने से एवं राष्ट्रीय मासिक स्थाई लोक अदालत मध्यस्थता आदि के अधिकाधिक प्रयोग से पक्षकार एक मुश्त राशि देकर या मासिक त्रैमासिक, छमाही किश्तों में पैसे अदा करने की शर्त पर मुकदमें के दोनो पक्ष आपसी समझौते से मामलों का निराकरण करने लगे। अकेले न्यायिक मजिस्ट्रेट ग्राम न्यायाधिकारी एवं जिला रजिस्टार राजेश यादव के न्यायालय में ही एक वर्ष में 400 के लगभग मामलों का समझौते के माध्यम से निराकरण हुआ । परिणामतः लौ का मामलों में त्वरित निराकरण से न्यायालयों में विश्वास बढा और चैक बाउस के नये मामले प्रस्तुत करने में वृद्धि हुई। न्यायिक मजिस्ट्रेट ग्राम न्यायाधिकारी एवं जिला रजिस्टार राजेश यादव ने बताया कि न्याय की अंतिम आशा न्यायपालिका ही है।न्यायपालिका लोगो में जागरूकता लाने के लिये विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन विवाद समाधान हेतु परामर्श, विधिक सहायता, निःशुल्क अधिवक्ता व सहयोग न्यायालय शुल्क की वापसी, शमन शुल्क राशि की माफी आदि लाभदायक प्रावधानों से भी मामलों के समझौता करने के लिये लोगो को प्रेरित किया गया है।यहाँ तक यह भी देखने सुनने में आया है कि जैसे ही लोगो में न्याय के प्रति विश्वास बढा दोनो पक्ष के लोगो स्वयं न्यायालयों में समझौता कराने का आग्रह करने लगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811