Let’s travel together.

इंदौर में छात्रा अंजलि की खुदकुशी के केस में पुलिस खाली हाथ, अब टैबलेट ही खोल सकता है कोई राज

0 75

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में अपोलो डीबी सिटी की 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा अंजलि यामयार घर में चल रही खटपट से भी परेशान थी। वह लंबे समय से घुटन महसूस कर रही थी। मंगलवार को स्कूल जाने के पहले आत्महत्या का मन बना चुकी थी। अंजिल ने मां से कहा था कि मैं बड़ी हो गई हूं, मुझे छोड़ने मत जाया करो। पिता छोड़ने गए, लेकिन उन्हें भी बस आने के पहले घर भेज दिया।

जांच में शामिल एक अफसर का दावा है कि यामयार परिवार में कलह होती रहती थी। पति-पत्नी के बीच होने वाले विवाद से बच्चे परेशान थे। यह बात अंजलि के भाई आदित्य ने पहले ही दिन बता दी थी। हालांकि अंजलि ने विवाद के कारण ही जान दी, यह नहीं कह सकते।

पुलिस ने लिए परिवार के बयान, पिता को खुदकुशी पर शक

शुक्रवार को पुलिस अफसरों ने अंजलि के पिता अमोल यामयार, मां अर्चना और भाई आदित्य के बयान लिए। अमोल ने कहा कि बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। जैसी घटना बताई जा रही, वैसी नहीं है। शंका का समाधान करने के लिए पुलिसकर्मी अमोल को बस स्टाप ले गए और सीसीटीवी फुटेज दिखाए। इसके बाद लिफ्ट और 14वीं मंजिल पर भी गए।

टैबलेट का पासवर्ड भी किसी को नहीं बताती थी

मां अर्चना का पूरा जोर अंजलि के टेबलेट पर था। उसने कहा कि टैबलेट में ही राज छुपा है। वह पूरे समय टैबलेट को साथ रखती थी। पासवर्ड भी किसी को नहीं बताती थी। कोई देखने की कोशिश भी करें तो टैबलेट बंद कर लेती थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811