Let’s travel together.

पेपर लीक से हिंदू बच्चे भी प्रभावित, फिर संघ चुप क्यों…दिग्विजय ने RSS-बजरंग दल पर साधा निशाना

0 110

NEET और NET को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अलग ही राग अलापा है. उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं में अनियमितताओं से बड़ी संख्या में हिंदू बच्चे भी प्रभावित हुए हैं इसलिए आरएसएस, बजरंग दल और एबीवीपी को भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना चाहिए, क्योंकि ये तीनों संगठन हिंदुओं का ठेका लिए हुए हैं.

भोपाल में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने सवाल उठाते हुए कहा कि नीट व नेट घोटाले पर आरएसएस और बजंरग दल वाले मौन क्यों हैं? देश में 14.5 लाख विद्यार्थी नीट में पेपर लीक होने से प्रभावित हुए हैं. इनमें 12 लाख हिंदू और मुस्लिमों की संख्या पांच से 10 प्रतिशत ही होगी. आरएसएस, बजरंग दल और एबीवीपी सब मिलकर परीक्षा निरस्त क्यों नहीं कराते?

NEET-NET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

NEET,नर्सिंग घोटाला, मध्य प्रदेश में तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर कांग्रेस पार्टी कल भोपाल में धरना प्रदर्शन की थी. इस प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह, जितु पटवारी समेत कई नेता शामिल थे. देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस ने हल्लाबोल किया था. नीट और नेट की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है.

नीट रद्द करने के लिए कांग्रेस सड़क पर आ गई है. कांग्रेस नीट की परीक्षा को रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग कर रही है. इसके साथ-साथ एनटीए के डायरेक्टर को भी हटाने की मांग कर रही है. लखनऊ, राजस्थान, मध्य-प्रदेश सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस ने कल जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

4 जून को जारी हुआ था NEET का रिजल्ट

4 जून को नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था. रिजल्ट जारी होने के बाद से ही इस पर सवाल उठने लगे थे. एक साथ 67 टॉप कर गए. इन्हें 720 में से 720 नंबर मिले थे. इसके अलावा एक ही सेंटर के 6 छात्रों ने टॉप किया था. इसके बाद यह मामला और गरमा गया और फिर इस पर बवाल शुरू हो गया. नीट परीक्षा में धांधली को लेकर देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

18 जून को हुई थी UGC NET की परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट में परीक्षा को रद्द करने को लेकर सैंकड़ों याचिकाएं डाली गई हैं. नीट परीक्षा में गड़बड़ी के बाद यूजीसी नेट परीक्षा (18 जून को हुई थी) को भी रद्द कर दिया गया. सरकार ने बताया कि गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए इस परीक्षा को रद्द किया गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |     जिले में पराली प्रबंधन हपराली जलाने से होने वाले नुकसान को रोकने वैकल्पिक उपाय अपनाने का कलेक्टर ने किया आव्हान     |     पत्नी से तलाक मांगने पर पति पर जानलेवा हमला, गले पर किए वार     |     सिंध जलावर्धन योजना के पुराने पाइपों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी     |     शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले     |     जिला अस्पताल में एंबुलेंस में तड़पती रही प्रसूता, व्हीलचेयर न मिलने पर हंगामा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811