Let’s travel together.

सागर-बारातियों से भरा वाहन बे-काबू, दूल्हे के पिता सहित दो की मौत

0 55

- Advertisement -

देवरी/सागर। बेटे की बारात लेकर दूल्हे के पिता की शादी वाले गांव पहुंचने से पहले हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र की है जहां बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खंती में जा गिरा, इसी वाहन में सवार दूल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौत हुई है। 15 बाराती घायल हुए है जिन्हे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।केसली थाना क्षेत्र के सेमरा-झिरिया के बीच यह दुर्घटना हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ झिरिया गांव के रामसिंह अहिरवार के बेटे मुकेश की शादी है। मंगलवार को झिरिया से निमोन पड़वार बारात जा रही थी। बारात में पिकअप वाहन जा रहा था। जिसमें दूल्हे के पिता समेत 20 बाराती सवार थे। निमोन पड़वार जाते समय रास्ते में सेमरा के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गया। ड्राइवर जब तक वाहन को संभालता वह सड़क किनारे बनी खंती में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 बाराती घायल हुए हैं। सूचना पर केसली थाना पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हिंदू नया वर्ष के उपलक्ष में सनातन धर्म प्रेमियों ने निकाली विशाल वाहन रैली, भगवामय हुई शहर की सड़कें     |     मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक के सेकंड फेज के कार्यों की समीक्षा की     |     महाकालेश्वर मंदिर में आज मंदिर की ध्वजा बदली गई     |     जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया     |     आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यालय का हुआ उद्घाटन     |     जिस राजा के राज में प्रजा दुखी होती है वाे राजा नरक का अधिकारी हाेता है – रमेश सक्सेना पूर्व विधायक     |     उड़े छप्पर गिरे पोल बिजली आपूर्ति ठप्प,अंधड़ का कहर     |     यूजर्स चार्ज का विरोध,आयुक्त को सौपा ज्ञापन     |     हिंदू नव वर्ष पर कस्बा गोहरगंज ग्राम अमोदा नयापुरा सोडलपुर में निकला पथ संचलन      |     भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा मंडल बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811