जनपद पंचायत सीईओ ने कहा जांच में आरोप सही पाए जाने पर होगी कार्यवाही
सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
सांकरा निको ।ग्राम पंचायत मौहागांव के पूर्व सरपंच पर फर्जी हस्ताक्षर से राशि गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं इस मामले में जनपद पंचायत सीईओ ने जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की बात कही है
ग्राम पंचायत मौहागांव के बर्तमान सरपंच प्रतिनिधि वीरेंद्र वर्मा ने बताया की ग्राम पंचायत में वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामवासियों एवं सामाजिक अंकेक्षण में यह जानकारी प्राप्त हुई है कि पूर्व सरपंच बिहारी लाल भारती द्वारा पद समाप्त होने के बाद भी फर्जी हस्ताक्षर कर बिल प्रस्तुत किए गए तथा शासन की राशि का आहरण किया गया
वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पेवर ब्लॉक निर्माण, तालाब गहरीकरण एवं अन्य विकास कार्यों में बिना कार्य पूर्ण किए भुगतान निकाल लिया गया तथा पंचायत अभिलेखों में भी गड़बड़ी की आशंका है। इस संबंध में ग्रामवासियों द्वारा जांच एवं कार्यवाही की मांग की गई है
इस मामले में पूर्व सरपंच से इनका पक्ष जानने का प्रयास किया लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका वहीं जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशवानी ने कहा कि इस मामले में जांच उपरांत ही सत्य सामने आयेगा जांच में यदि पूर्व सरपंच द्वारा गड़बड़ी करने के प्रमाण मिलेंगे तो उन पर उचित कार्यवाही होगी।