Let’s travel together.

हाईवे 18 पर रोड की साइट में एक फिट गहरा लंबा गड्ढा, हादसा को दे रहा है न्योता

0 46

–  मोटरसाइकिल चालक गड्ढे में गिरने से बाल बाल बचे

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बैरखेड़ी चौराहा के समीप अंधे मोड पर रोड के साइड में एक फिट गहरा और कई फिट लंबाई वाला गड्ढा बना हुआ है जो हादसों का न्योता दे रहा है। गड्ढे को बने हुए 8 दिन से ज्यादा हो चुके हैं मगर एमपीआरडीसी द्वारा उसको नहीं भरा गया है।  दो दिन पहले ही एक मोटरसाइकिल चालक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल समेत  गड्ढे में  चला गया था जिससे वह गिरने से बाल बाल बचा। नहीं तो बड़ी अनहोनी हो जाती।
कुलहड़िया निवासी पवन सिंह प्रजापति और दीवानगंज निवासी सुरेंद्र सिंह नायक ने बताया कि हम रोजाना विदिशा अप डाउन करते हैं। रोड पर  एक अंधा मोड़ है जिस पर सामने का वाहन दूसरे वाहन चालक को दिखाई नहीं देता है। रोड के साइड में बना गड्ढा में कई वाहन एक दूसरे को बचाने के चक्कर में उतर जाते हैं।  किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। एमपीआरडीसी को शीघ्र से शीघ्र रोड के साइड में हुए गड्ढे को भरना चाहिए ताकि कोई के साथ हादसा ना हो

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811