Let’s travel together.

गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट

0 105

अभिभावकों को संतुलित आहार और बच्चों की देखभाल संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिला कलेक्टर रायसेन के मार्गदर्शन में जिलेभर में कुपोषण मुक्त अभियान के तहत कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से फूड किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना गैरतगंज अंतर्गत सेक्टर गढ़ी-1 में कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को फूड किट वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती दीपा सेन ने उपस्थित अभिभावकों को कुपोषण के कारण, उसके दुष्प्रभाव एवं बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने हेतु आवश्यक संतुलित आहार और नियमित देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पौष्टिक भोजन, समय-समय पर वजन की निगरानी तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुपोषण की दर कम करने और बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। फूड किट का वितरण टीएल फाउंडेशन के सहयोग से जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों के खानपान, स्वास्थ्य परीक्षण और नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दें, ताकि कुपोषण जैसी समस्या से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811