शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
अचानक चमक- गरज के साथ हुई तेज वर्षा ने अफरा तफरी मचा दी। करीब आधा घण्टे की तेज वर्षा ने चारों ओर पानी ही पानी कर दिया।
कृषि उपज मंडी प्रांगण में व्यापारियों द्वारा खरीदा गया गेहूं तेज वर्षा के चलते भीग गया। वर्षा इतनी तेज थी प्रांगण में रखा करीब 1000 क्विटल गेहूं बुरी तरह भीग गया। जिससे खरीदार व्यापारी परेशान होते देखे गए।

व्यापारियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में आज फिर से चौथी बार वर्षा होने से उनका गेहूं भीगा है क्योंकि मंडी प्रांगण में टीनशेड की कमी होने से खुले में गेहूं रखना पड़ता है।अचानक हुई वर्षा से आज फिर उन्हें नुकसान उठाना पड़ा ।
श्री सावरिया एक अनाज व्यापारी राजा भार्गव का कहना है कि किसानों से नीलामी में गेहूं ख़िरीदी की गई थी और गेंहू तुलाई के बाद मैदान में भरने के लिए रखा था।करीब ₹60000 का गेहूं खराब जो गया है।इसके अतिरिक्त संयम ट्रेडर्स , सेतिया ट्रेडर्स एवं आयर्न ट्रेडर्स द्वारा खरीदा गया गेंहू भीग गया है।

कृषि उपज मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी ने बताया कि आज हुई वर्षा से नीलामी में खरीदा गया केवल व्यापारियों का गेंहू भीगा है। किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।