Let’s travel together.

11 मई को होगा कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन

0 47

 पहुंचेगा शासन का सन्देश -‘‘हर छात्र – कॉलेज तक’’

डॉ अनिल जैन दमोह

कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय सतपुड़ा भवन भोपाल के आदेशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आलोक जैन के निर्देशन तथा कॉलेज चलो अभियान के संयोजक डॉ. रमेश प्रसाद अहरवाल के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान (द्वितीय चरण) 11 मई को कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन प्रस्तावित है जिसमें सत्र 2026-27 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ऑन-द-स्पॉट पंजीयन, कॅरियर काउन्सलिंग विषय चयन करने हेतु मार्गदर्शन देने की भी व्यवस्था की गई है।

विद्यार्थियों के लिए सत्र 2026-27 में महाविद्यालय में प्रवेश लेने में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु ई-प्रवेश हेल्पलाइन नंबर 8000063632 और टोल फ्री नंबर 18009808399 भी उपलब्ध करवाए गए है। प्रथम चरण के पंजीयन में छात्राओं हेतु पंजीयन निःशुल्क है। संयोजक ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी मेले में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है जिससे ई-प्रवेश हेतु ‘‘हर छात्र-कॉलेज तक’’ शासन का संदेश भी सभी तक पहुंचेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811