Let’s travel together.

आइसक्रीम में निकली कटी हुई उंगली किसकी थी? मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

0 97

महाराष्ट्र के मुंबई में 13 जून को आइसक्रीम में कटी हुई इंसानी उंगली मिलने का मामला सामने आया थी. पुलिस इसकी जांच कर रही थी. पता चला है कि कटी हुई उंगली आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की हो सकती है. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उस आइस्क्रीम की फैक्ट्री का पता लगाया. आइसक्रीम की ये फैक्ट्री पुणे में स्थित है. पुलिस वहां जांच करने पहुंची तो पता चला कि यहां काम करने वाले एक शख्स की उंगली कुछ रोज पहले कट गई थी.

अब पुलिस यह मानकर चल रही है कि हो न हो ये कटी हुई उंगली उस कर्मचारी की ही है. पुलिस ने बताया कि इस शख्स के डीएनए सैंपल जांच के लिए FSL के लिए पास भेज दिए गए हैं. जल्द ही इसकी रिपोर्ट सामने आ जाएगी. फिर साफ हो जाएगा कि कटी हुई उंगली फैक्ट्री कर्मचारी की है या नहीं.

मुबंई के मलाड में 13 जून को एक महिला ने ऑनलाइन ऐप के जरिए खाने के लिए 3 आइसक्रीम का ऑर्डर दिया. डिलीवरी होते ही महिला ने आइसक्रीम की पैकिंग खोली. वो उसे खाने ही वाली थी कि तभी उसे आइसक्रीम में इंसानी उंगली नजर आई. यह देखते ही महिला के होश फाख्ता हो गए. उसके मुंह से चीख निकल पड़ी. उसने घबराते हुए पहले तो आइसक्रीम को रख दिया. उसे लगा कि शायद उसे कोई धोखा हुआ है. लेकिन जब उसने दोबारा आइसक्रीम को देखा तो पता चला कि वो सच में ही 2 सेंटीमीटर की इंसानी उंगली है.

यम्मो कंपनी की थी आइसक्रीम

महिला ने तुरंत इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी. फिर मलाड पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची उन्होंने इंसानी उंगली समेत आइसक्रीम को जांच के लिए भिजवा दिया. महिला की तहरीर पर पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर किया. पता चला था कि उंगली किसी इंसान की ही है. इसके बाद पुलिस यम्मो आइस्क्रीम फैक्ट्री पुणे पहुंची. वहां जांच में यह बात सामने आई कि कुछ दिन पहले एक कर्मचारी की उंगली काम करते समय कट गई थी. पुलिस ने फिर उस शख्स के डीएनए सैंपल लेकर FSL के पास भिजवा दिए. मामले में जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811