Let’s travel together.

अब एसआईटी करेगी छात्र निशांक की मौत की जांच

0 149

-रेलवे ट्रेक ओबेदुल्लागंज बरखेडा के पास छात्र की लाश पटरी पर संदिग्ध हालात में पड़ी मिली 

निशांक ने यूक्रेन-रशिया वॉर के दौरान क्रिप्टो करंसी में किया था इन्वेस्ट

 शिवलाल यादव ,रायसेन

गुस्ताख-ए-नबी की इक सजा, सर तन से जुदा… वाले मैसेज ने मामले को बनाया संदिग्ध।​​​​​बीटेक छात्र निशांक राठौर की लाश रायसेन जिले के बरखेड़ा ओबेदुल्लागंज रेलवे ट्रेक के पास पुलिस ने बरामद की थी।बीटेक छात्र निशांक राठौर मौत की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। इसके लिए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रायसेन पुलिस को निर्देश जारी कर दिए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि शुरुआती जांच में ये खुदकुशी लग रही है। लेकिन निशांक के पिता को आए मैसेज ने मामले को संदिग्ध बना दिया है।

एसपी रायसेन विकाश कुमार शाहवाल ने बताया कि गृहमंत्री से मिले निर्देश के बाद एसआईटी गठित कर दी गई है। इसे एएसपी रायसेन अमृत मीणा लीड करेंगे। 20 साल के इकलौते बेटे को खो चुके पिता उमाशंकर राठौर निशांक की मौत को खुदकुशी मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वो इतना कमजोर नहीं था कि खुदकुशी कर ले।

उन्होंने निशांक की मौत पर 3 सवाल भी उठाए हैं। यहां हम आपको बता दें कि दो दिन पहले औबेदुल्लागंज के बरखेड़ा रेलवे ट्रैक पर निशांक का शव मिला था। मौत से पहले उसके फोन से पिता को 3 मैसेज भेजे गए थे। इनमें से एक गुस्ताख-ए-नबी की इक सजा, सर तन से जुदा वाले मैसेज से मामला संदिग्ध बन गया है।

पिता ने बताया…उसे कोई इतना बड़ा घाटा नहीं हो गया था…

उमाशंकर ने  बताया कि मैंने कभी निशांक से बैंक स्टेटमेंट नहीं मांगा था। उसने अपने दोस्त राज से ऐसा क्यों कहा, मुझे नहीं पता। वो जॉब तो कर नहीं रहा था, जो मैं बैंक स्टेटमेंट मांगूं। कुछ दिन पहले उसने फीस जमा करने के लिए 26 हजार मांगे थे। कहा था कि मेरे पास 22 हजार हैं।इसके बाद भी मैंने उसके खाते में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। यूक्रेन पर हुए हमले के दौरान क्रिप्टो करंसी में उसने कुछ इन्वेस्ट किया था और मुनाफा भी कमाया। ऐसा नहीं है कि उसे कोई इतना बड़ा घाटा हो गया हो कि खुदकुशी कर ले।

बैंक खातों की भी शुरू हुई पड़ताल….

आईजी होशंगाबाद रायसेन पुलिस रेंज दीपिका सूरी ने बताया कि निशांक की मौत से जुड़े हर पहलू पर जांच जारी है। दो बार स्पॉट वेरिफिकेशन किया जा चुका है। आसपास दुकान लगाने वालों या वहां से गुजरने वालों से भी बात की गई है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में निशांक की मौत ट्रेन से कटकर होने का पता चला है। वह भोपाल से बरखेड़ा तक अकेले ही आया है। उसके बैंक खातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।ताकि उसकी इनकम और खर्च के बारे में भी पता लगाया जा सके।

निशांक की मौत पर पिता ने खड़े किए तीन बड़े  सवाल…

1. वह ट्रेन से कटा है तो उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में चोट क्यों नहीं है?

2. मुझे उसके फोन से भेजे गए मैसेज में राठौर साहब क्यों लिखा गया?

3. वह धार्मिक मुद्दों से दूर ही रहता था, फिर इस तरह के मैसेज वह क्यों करेगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811