Let’s travel together.

ग्राम पंचायतों व निकायों में भी सामूहिक योगा अभ्यास आयोजन के निर्देश

0 133

सुरेंद्र जैन रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने साइंस कॉलेज मैदान का जायजा लेने देर शाम को पहुंचे। इस अवसर पर संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव व जिला पंचायत सी ई ओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए गए। इस आयोजन में मुख़्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि रहेंगे।

रायपुर के साइंस काॅलेज मैदान में 21 जून को सुबह 7 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि, अधिकारी व अन्य सभी वर्ग के नागरिकों को आंमत्रित किया गया है। जिला स्तरीय आयोजन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों को विशेष आंमत्रित किया गया है। साथ ही अन्य संस्थानों से नागरिकों को आंमत्रित है। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों के प्रमुख स्थल सार्वजनिक महत्व के स्थल, अमृत सरोवर आदि उपयुक्त स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। मौके पर पेयजल, मेडिकल, जनरेटर, विद्युत, पार्किंग, गद्दा, टाट पट्टी जैसे व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इसके लिए विभागवार जिम्मेदारी तय कर दी है। जिसमें मुख्य रूप से मंच एवं साउंड सिस्टम लोक निर्माण विभाग, पेयजल एवं साफ सफाई शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संघ के शताब्दी वर्ष पर  निकला पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने लिया पंच परिवर्तन का संकल्प     |     रोक के बावजूद खेतों में जल रही पराली, धुएं से पर्यावरण को नुकसान     |     कर्क रेखा पर यातायात पुलिस की चेकिंग, 7 वाहन चालकों के चालान काटे     |     बिना अनुमति संचालित हो रहा कृष्णा मैरिज गार्डन, पंचायत ने दिया नोटिस     |     खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811