Let’s travel together.

पांच साल की गारंटी:: अभी से उखड़ने लगी अंबाडी रोड से लेकर केम खेड़ी गांव तक की सड़क

0 137

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम अंबाडी रोड से लेकर केम खेड़ी गांव तक करोड़ों रुपए की लागत से बनी मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क संपर्कता योजना के तहत बनी सड़क अभी से उखड़ने लगी है। अंबाडी रोड से लेकर केम खेड़ी गांव तक 3.042 किमी की लम्बी सड़क जगह-जगह टूटने और उखड़ने लगी है। चार साल पहले बनी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है। यहां सड़क सरकारी योजनाओं के तहत बनी सड़कों की सच्चाई बयां करने के लिए काफी है।
अंबाडी रोड से लेकर केमखेडी गांव तक रोड का निर्माण प्रमोद कुमार गुप्ता त्रिलोक नगर भोपाल द्वारा किया गया है। जिसमें कुल लंबाई 3.042 किलोमीटर में डमरी कृत 2.707 किलोमीटर सीसी रोड़ का निर्माण 0.335 सहित पुलिया और रपटे बनाए गए हैं। 3.042 किलोमीटर रोड सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है। कई जगहों से ये सड़क उखड़ने लगी है। इस रोड का डामर पूरी तरह से गायब हो गया है कई लोग तो इस सड़क के गड्ढे में फंसने से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यहां सड़क 2020 में बनी थी। सड़क निर्माण के बाद इसकी अवधि पांच साल बताई गई थी इस रोड पर ठेकेदार द्वारा एक बोर्ड भी लगाया गया था। बोर्ड पर साफ तौर पर लिखा था कि रोड का निर्माण 12 जून 2020 में किया गया है। इसकी गारंटी 5 साल तक रहेगी। मगर 5 साल तो दूर चौथे साल में ही इस सड़क की हालत खराब हो गई है।

गुणवत्ता का नहीं रखा गया ध्यान

मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क संपर्कता योजना के तहत बनी सड़क लम्बे समय तक सही रहती है। हालांकि इस सड़क को देख ये धारणा अपने आप खत्म हो जाती है कि सरकारी सड़क निर्माण में गुणवत्ता का खासा ध्यान रखा जाता है सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप होता है, लेकिन आज 3.042किमी लम्बी इस सड़क की हालत देख लोगों का यह यकीन डगमगाने लगा है। वहीं इस सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। सड़क खराब होने से हादसे बढ़ते हैं। इसी सड़क पर अंबाडी छपरई पुलिया पड़ती है इस पुलिया में बारिश के समय पानी भर जाने के कारण है रास्ता पूर्ण रूप से 4 महीना के लिए बंद हो जाता है। साल भर में केवल 8 महीने ही या रास्ता खुलता है उसके बावजूद भी 4 साल में सड़क खराब होना सोच से परे है।
बता दें कि इस रोड से केमखेड़ी, पिपरई , मुनारा, खेड़ा टपरा , काली टोर सहित 6 गांव जुड़े हैं इस रोड से होकर लोग दीवानगंज, अंबाडी, भोपाल विदिशा रायसेन सांची आते जाते है। रोड की स्थिति ऐसी की 50 के स्पीड में चलने पर दोपहिया गाड़ी लहराने लगती है. जिसकी वजह से राहगीर गिरकर दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। फूल सिंह पटेल, तुला राम, मोकम सिंह, गणेश राम, भवानी सिंह आदि ग्रामीणों ने इस रोड मरम्मत की मांग सरकार से की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811