मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 बेरखेड़ी चौराहा लंबा खेड़ा जोड़ के पास देर रात को आयसर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मर दी जिससे एक की मौत हो गई तो दूसरी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 बेरखेड़ी चौराहा के के पास लंबाखेड़ा गांव से बेरखेड़ी जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को देर रात आयशर ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आजाद एवं शिवराज दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पर बेरखेड़ी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से आजाद की हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान भोपाल में आजाद की मौत हो गई। वही शिवराज सिंह का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा कोई सा दिन नहीं जाता है कि त्रिमूर्ति चौराहा सलामतपुर से लेकर भोपाल भानपुर तक दुर्घटना ना होती हो। प्रतिदिन 45 किलोमीटर मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें लगातार कई राहगीर घायल हो रहे हैं तो कई राहगीरों मौत हो चुकी है। 5 महीने में ही 50 से ज्यादा दुर्घटना हो चुकी है। जिसमें अभी तक 75 लोग घायल हो गए हैं तो वही 12 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है। जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।