मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव में रहने वाले ग्रामीण कुछ दिनों से पानी की समस्या को लेकर परेशान हो रहे थे। क्योंकि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही थी बोर का पानी भी धीरे-धीरे नीचे जा रहा था जिस कारण ग्रामीण के घरों तक बोर पानी नहीं पहुंचने के कारण कुछ दिनों से ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर परेशान हो रहे थे पहले का बोर काफी साल पुराना है उसी से पूरे गांव की सप्लाई होती है मगर गर्मी के कारण पुराने बोर में पानी की कमी हो जाने के कारण ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंचे पा रहा था। इन्हीं समस्या को देखते हुए 3 महीने पहले अंबाडी सरपंच द्वारा अयोध्या धाम मंदिर के सामने सरकारी नया बोर कराया गया था जिसमें 2 इंच पानी निकला। पुराने बोर में भी लगभग 2 इंच पानी है। जो नया बोर कराया गया है उसमें अंबाडी गांव की पाइपलाइन जोड़ने का कार्य 2 दिन से चल रहा है। अब दोनों सरकारी बोर से ग्रामीणों को पानी मिलने लगेगा जिससे काफी हद तक ग्रामीणों को पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
पुराने बोर में पानी की कमी होने के कारण ग्रामीणों के घर तक सरकारी बोर का पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इन्ही समस्या को देखकर 3 महीने पहले सरकारी बोर कराया गया था। नए बोर में पाइपलाइन जोड़ने का कार्य चल रहा है जिससे काफी हद तक पानी की समस्या खत्म होगी।