Let’s travel together.

ग्राम आमखेड़ा में दिखा बाघ,लोगों को देखकर शेर जंगल मे चला गया

0 472

FILE PHOTO
-वन विभाग को दे चुके हैं सूचना

 सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

सामान्य वन मंडल रायसेन के गढ़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत आमखेड़ा में दिखा शेर शनिवार की रात लगभग 9 बजे ग्राम के सरपंच बद्री प्रसाद अहिरवार के 16 वर्षीय पुत्र प्रदीप अहिरवार अपने घर के बहार देखा शेर जैसे ही उनकी नज़र शेर पर पड़ी वो डर की वजह से घर में चले गए।
अपने सरपंच पिता को बताया कि शेर है उन्होंने बहार आकर टार्च की रोशनी से देखा तो पहाड़ की तरफ़ झाड़ियों में चला गया उन्होंने ने बताया कि इससे पहले भी शेर इस इलाक़े में देखा गया है।
एक माह पहले दो गाय मेहलपुर पाठा की ओर एक सप्ताह पहले दो गाय बाबई की एवं एक कुत्ते को खाया था इस क्षेत्र में पदस्थ बीड गार्ड और डिप्टी रेंजर को भी सूचना दी थी लेकिन वन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की किसी बड़े हादसे के इन्तज़ार में है। श्री अहिरवार ने बताया कि मैंने ख़ुद शेर को देखा है उनके साथ और भी लोगो ने शेर को देखा। सरपंच श्री अहिरवार ने बताया कि वन अमले ने रायसेन में जो शेर पकड़ा है उससे यह छोटा है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि वन अमले को आमखेड़ा पहुंचाया है
वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देदी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811