Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर 3 दिन से लगातार बार-बार लग रहा जाम,यात्रियों को हो रही परेशानी

0 140

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर 3 दिन से लगातार बार-बार जाम लग रहा है जिससे आम नागरिकों सहित राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बालमपुर घाटी पर ट्राला खराब होने के कारण बीच घाटी में खड़ा हो गया जिससे दो दिन तक जाम की स्थिति बार-बार निर्मित होती रही। वही भोपाल विदिशा हाईवे स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर शुक्रवार को उस समय जाम लग गया जब भारी भरकम लोहे के समान लेकर जा रहे ट्राला की वजह से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। क्योंकि रेलवे ओवरब्रिज पर चौड़ाई का काम चल रहा है। आमने सामने से सिर्फ दो वाहन ही एक साथ निकल सकते हैं वही ट्राला पर रखे लोहे के भारी भरकम सामान जो ज्यादा बाहर निकल रहा था जिसकी वजह से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। जिस वजह से ओवर ब्रिज के दोनों साइड वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। भोपाल विदिशा हाईवे पर चलने वाले राहगीरों को 1 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811