Let’s travel together.

छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी

0 167

रायसेन में पी एच ई विभाग में सब इंजीनियर हे आरोपी महिला

आरोपी महिला सब इंजीनियर ने कहा अब नहीं होगी ऐसी गलती

रायसेन । मुखर्जी नगर गेट के पास छात्रा से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। कार नंबर के आधार पर महिला की पहचान रंजना ठाकुर के रूप में हुई है, जो PHE विभाग में सब इंजीनियर बताई जा रही हैं। पुलिस ने महिला को थाने बुलाकर पूछताछ और समझाइश दी।

घटना के बाद महिला ने वीडियो जारी कर छात्रा और उसके परिजनों से माफी मांगी। उसने कहा कि ऑफिस के काम को लेकर वह परेशान थी और गुस्से में उससे हाथ उठ गया। महिला ने इसे अपनी बड़ी गलती बताते हुए भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने की बात कही।

कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

माफी का वीडियो जारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811