Let’s travel together.

मानस यात्रा पहुंची नूर नगर सत्संग सभा का हुआ आयोजन

0 192

उदयपुरा /रायसेन।श्रीरामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वाधान में गांव ,गांव पहुंचकर संतों की प्रेरणा से नित्य सत्संग, सेवा ,सुमिरन कार्यक्रम अंतर्गत मान स यात्रा के ग्राम नूरनगर पहुंचने, पर आयोजक परिवार जालम सिंह राजपूत द्वारा विद्वान जनों एवं अतिथियों का स्वागत किया ।कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित सत्संग सभा में अयोध्या कांड के चल रहे मानस प्रसंगों की नर्मदा अंचल के विद्वान हरिदत्त शास्त्री संगीत आचार्य ,नर्मदा प्रसाद रामायणी, सुदामा प्रसाद शास्त्री ,कैलाश दुबे शास्त्री, योगेश पांडे शास्त्री ,द्वारा बड़ी रोचक एवं संगीतमय व्याख्या की गई, मानस चिंतन कार ,कमलेश रघुवंशी निवाड़ी द्वारा भी अपने विचार रखे ,सत्संग सभा में विद्वान जनों द्वारा श्री भरत जी के चरित्र को प्रेम की पराकाष्ठा के साथ प्रेम और स्नेह का आगाद समुद्र बताया ,आज समाज में सगे भाई भाइयों में संपत्ति को लेकर चल रहे छोटे-छोटे विवादों का माहोल बढ़ रहा है

,यहां तक की संपत्ति के विवाद हिंसा का रूप ले रहे हैं जिससे परिवार विगठन एवं टूट की कगार पर पहुंच चुके, ऐसे समय में श्रीरामचरितमानस में वर्णित श्री राम और भरत के चरित्र का चिंतन मनन ही नहीं बल्कि उनके चरित्र अनुकरण कर समाज में नई सोच विकसित की जा सकती है ।यही जीवन की सार्थकता है , मानस यात्रा संयोजक ,अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी द्वारा अपने आभार उद्बोधन में बताया कि हमारे धर्म ग्रंथों एवं संतो के अनुभवों पर आधारित वाक्यों पर चलकर हमें घर, परिवार एवं गांव को शिक्षा संस्कार और संस्कृति के भाव से विकसित किए जाने का सतत प्रयास करना है ,नगर के वरिष्ठ एवं राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी द्वारा मानस आधारित स्वरचित भजन जब नाम प्रभु का लेता हूं दुख पंछी बन उड़ जाते हैं  का गायन कर श्रोता समाज को भाव विभोर किया क्षेत्र के समाजसेवी यशपाल सिंह राजपूत ,ठाकुर अजय सिंह ,भैया जी शाहपुरा ,राघवेंद्र श्रीवास्तव, लाल सिंह ठाकुर ,संजय श्रीवास्तव, शिव कुमार पचौरी, अनिल मेहरा ,जमुना प्रसाद मेहरा कनीराम धाकड़ ,भरत सिंह राजपूत ,ओंकार सिंह पटेल, लखन राय रामघाट, रामसेवक शर्मा दिखावन ,रामनाथ डूंगरिया ,संजय श्रीवास्तव ,शिव कुमार अधिवक्ता ,विजय सिंह पूर्व शिक्षक ,फूल सिंह धाकड़ ,अरुण कुमार उदैनिया सहित विभिन्न अंचलों से आए हुए सत्संग प्रेमी जनों द्वारा सत्संग श्रवण कर क्षेत्र के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए की गई मंगल आरती में भाग लेकर, प्रसाद ग्रहण किया ,मानस यात्रा का अगला कार्यक्रम, ओशो जन्मस्थली ग्राम कुछवाड़ा में रविवार को आयोजित किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी अखिल भारतीय महासभा की महासचिव बनी     |     आइसक्रीम के बहाने 6 साल की बालिका से दुष्कर्म, नाबालिग को 1 साल के लिए विशेष गृह भेजा गया     |     गायत्री शक्तिपीठ में नवग्रह वाटिका स्थापित     |     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विशाल सोनी डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत     |     पुलिस का पैदल मार्च, घरों के बाहर CCTV लगाने की अपील     |     5 साल में बदली खेती की तस्वीर, सोयाबीन से धान की ओर बढ़े किसान, खेतों में लौटे सफेद बगुलों के झुंड     |     गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे-18 पर पलटा एलजी फ्रिज से भरा मिनी ट्रक, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोड़ेनार बास्तानार के प्राचार्य लगातार चौथी बार “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित     |     धरसींवा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन     |     गैरतगंज में 5 करोड़ से बनेगा 50 सीटर कन्या छात्रावास, छात्राओं को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811