Let’s travel together.

भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाने शहर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा

0 148

श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने की धर्म प्रेमियों से स्वागत करने की अपील

सी एल गौर

रायसेन । भगवान श्री हरि विष्णु के अवतार परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा शहर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित संस्कार बिहार कॉलोनी से धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। शोभा यात्रा आज मंगलवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी जो मुखर्जी नगर होते हुए सागर मार्ग से होकर महामाया चौक, सांची मार्ग, आशा मेडिकल के सामने से श्री राम लीला मैदान होते हुए वापस संस्कार बिहार मंदिर स्थल पर समाप्त होगी। शोभा यात्रा का आयोजन ब्राह्मण समाज द्वारा किया जा रहा है, शहर में जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं इसी क्रम में श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा का स्वागत समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महामाया चौक पर किया जाएगा। उन्होंने समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से शोभा यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत करने और धर्म का लाभ उठाने की अपील की है। भगवान भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा मैं सुंदर झांकी साथ चलेगी जो कि दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी शोभायात्रा में विप्र समाज के अधिक संख्या में लोग शामिल होंगे इसके अलावा धार्मिक भजन कीर्तन के साथ अखाड़े भी साथ चलेंगे शोभा यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है बैंड बाजा और ढोल ढमाकों के साथ शोभायात्रा जय श्री राम जय भगवान परशुराम के जयकारों के साथ शहर में उत्साह पूर्वक निकलेगी। ब्राह्मण समाज के पंडित सुनील चतुर्वेदी, राजेंद्र शुक्ला, बृजेश चतुर्वेदी, प्रमोद शुक्ला, दुर्गा प्रसाद शर्मा,प्रमोद काकर, राम मोहन शर्मा, राजेंद्र दुबे, सुभाष भार्गव, पंडित संतोष शास्त्री, शैलेंद्र शर्मा, नंदकिशोर शर्मा,राजेंद्र उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, अरविंद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, ब्रज बिहारी मिश्रा, आदित्य शर्मा, राजू कंकर, संदीप दुबे, शहद ब्राह्मण समाज के अनेक पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811