Let’s travel together.

लायंस क्लब विदिशा बेतवा द्वारा माधव उद्यान परिसर में डायबिटीज कैंप एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम  संपन्न

0 125

 

विदिशा।  लायंस क्लब विदिशा बेतवा लगातार डायबिटीज कैंप लगाते आ रहे हैं। उसी क्रम में आज भी डायबिटीज कैंप का आयोजन हुआ। लायंस क्लब रीजन पब्लिक रिलेशन ऑफिसर लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इसमें 150 लोगों ने अपना चेकअप कराया। लोगों को डायबिटीज के संबंध में आवश्यक सावधानीयो से अवगत कराया। समाधान के बारे में सभी लोगों को जानकारियां प्रदान की गई। इसके पश्चात वही माधव उद्यान में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने पर्यावरण की संरक्षण के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किये। माधव उद्यान में उपस्थित लोगों को, जो वहां पर टहलने आते हैं, उन सभी को कपड़े के थैली का वितरण किया गया। समझाएं दी गई कि पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पॉलिथीन का उपयोग न करें।
इसमें क्लब के निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। लायंस ऑफ़ विदिशा कोऑर्डिनेटर डॉक्टर मुदित जी बंसल, पी.आर.ओ लायन अरुण कुमार जी सोनी, पूर्व जॉन चेयरपर्सन लायन मिथलेश साहू, डी.सी डॉ लायन आरती शर्मा, बेतवा अध्यक्ष लायन अर्चना सोनी, लायन सीमा शर्मा, लायन मंजीता परमार आदि उपस्थित रहकर कार्य को संपन्न किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811