Let’s travel together.

हलाली डैम तक जाने वाले रोड पर लोहे की रेलिंग गिरी, हो सकता है बड़ा हादसा

0 95

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले हलाली डैम तक जाने के लिए बेरखेड़ी चौराहा से लेकर हलाली डैम तक कुछ वर्ष पहले रोड का निर्माण हुआ था। खोआ गांव निकलते ही जैसे घाटी चढ़ते हैं इस घाटी पर टूटी फूटी रेलिंग हादसों को दावत दे रही है। बेरखेड़ी चौराहा से कई राहगीर हलाली डैम होते हुए सलूज , खामखेड़ा, पीपल खेड़ी, बेरसिया, सहित लगभग आधा दर्जन गांव के ग्रामीण इसी मार्ग से होते अपने घर तक आना-जाना करते हैं। सरकारी छुट्टी होने पर सैलानी छुट्टी मनाने के लिए हलाली डैम पहुंचते हैं। जब बारिश के समय में हलाली डैम का छारछरा चालू होता है तो हजारों की तादात में सैलानी इसी रोड से होते हुए हलाली डैम पहुंचते हैं। इतना व्यस्ततम रोड होने के बाद भी विभागीय अफसर लोहे रेलिंग सही कराने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। जिस तरफ लोहे की रेलिंग टूटी है उस तरफ 50 फीट गहरी खाई है अगर कोई वाहन चालक इस खाई में गिर गया तो उसका बचना नामांकित है। ग्रामीणों ने लोहे कि रेलिंग सही कराने की मांग की है।
बेरखेड़ी चौराहा से लेकर हलाली डैम तक मार्ग बनाने के दौरान लोहे की रेलिंग लगाई गई थी ताकि पैदल चलने वाले ग्रामीण औरवाहन चलाने वाले रहागीरो को कोई खतरा न हो। कुछ दिन बाद ही घाटी पर लगाई गई लोहे की रेलिंग के नट खुल गए जिससे लोहे की रेलिंग जमीन पर धराशाई हो गई। कई महीनो से लोहे की रेलिंग उसी जगह नीचे पड़ी हुई है। इससे लोगों को खतरा बना हुआ है। रजत नायक, संजीव साहू, निवास मीणा,आदि राहगीरों का कहना है कि ज्यादा खतरा घाटी उतरते समय रहता है। जिस तरफ लोहे की रेलिंग नीचे पड़ी है उसके पास ही 50 फीट नीचे गहरी खाई है। रात के अंधेर में घाटी उतरते समय सबसे अधिक खतरा बना रहता है। अगर समय रहते लोहे की रेलिंग को सही नहीं कराया गया तो किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811