Let’s travel together.

गर्मी से राहत दिलाने ट्रैफिक जवानों को मठा और इलेक्ट्राल पाउडर वितरित

0 141

 

-वी फोर नेशन संस्था ने शुरू किया सेवा अभियान

सुरेंद्र जैन रायपुर

शहर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से हर कोई हलाकान है वहीं देशभक्ति जन सेवा का जज्बा मन मे लिए पुलिस जवान व यातायात पुलिस भी इस भीषण गर्मी में चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था व्यवस्था संभाल रही है ऐंसे में उन्हें इस भीषण गर्मी से कुछ राहत दिलाने का प्रयास शुरू किया है।

रायपुर की वी फोर नेशन संस्था ने वी फोर नेशन संस्था ने अपने सेवा अभियान अंतर्गत गुरुवार को यातायात के जवानों को भीषण गर्मी में भी गर्मी से राहत देने शहर में अभियान चलाया संस्था के सदस्यों ने वीआइपी चौक श्रीराम मंदिर से इस अभियान का शुभारंभ कर शहर के प्रमुख चौक-चौराहे पर जाकर ड्यूटी कर रहे यातायात जवानो को शीतल पेय,मठा, इलेक्ट्राल पाउडर आदि का वितरण किया।


दरअसल बुधवार को भनपुरी यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक भागीरथी कंवर की धनेली में गर्मी की वजह से आकस्मिक मौत होने से दुखी संस्था के पदाधिकारियों ने एक आपातकालीन बैठक कर यह फैसला लिया कि आगामी जितने दिन भी इस तरह से प्रचंड गर्मी और लू पड़ेगी संस्था के सभी सदस्य चौक-चौराहों पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानो को शीतल पेय, मठा, इलेक्ट्राल पाउडर आदि देकर तरोतजा करने का काम करेंगे ताकि ऐसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो।इस सेवा अभियान में संस्था के अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव,जेएस ठाकुर, रोहित, चंदू,कृष्णा दास,मिशिका तिवारी, दिव्यांशी शर्मा, अजीत,लवली कौर,किरण अग्रवाल,अखिल खरे,शुभम सिंह,निशा सिंह,निलोफर अली, अभिषेक, सोमराज, सतीश कुमार,अचला बक्शी आदि शामिल थे।
कोटना,सकोरो के लिए इस नंबर पर करे काल
प्रदेश में गर्मी की भीषण लहर है।आम इंसान से लेकर पशु-पक्षी सभी गर्मी की मार से बेहाल है।वी फोर नेशन संस्था का यह सेवा अभियान नौतपा असर जब तक कम न हो जाए,तब तक रोजाना 12 से पांच बजे तक जारी रहेगा।इस अभियान में मूक जानवरों के पीने के लिए पानी,भोजन आदि रखने संस्था की ओर से निश्शुल्क कोटना,सकोरों का वितरण भी किया जा रहा है।जिस व्यक्ति को इसकी जरूरत है वे फोन नंबर 9302088111 पर काल करके कोटना,सकोरे प्राप्त कर सकते।संस्था की ओर से यह आपके घरों तक पहुंचा कर दिया जायेगा। भविष्य में भी टूट-फुट होने पर संस्था से दोबारा प्राप्त कर सकते है। केवल आपको रोज उसमे पानी व भोजन की व्यवस्था पवित्र मन से करनी होगी।1

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811