Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 29 मई 2024

0 86

मेष राशि-आपने कामों को समय से पूरा कर पाएंगे. दूसरों के काम में गलतियां निकालने से आपको समस्या हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति सतर्क रहें.

वृषभ राशि-किसी काम के पूरा न होने से आपको निराशा हाथ लगेगी. किसी बात को लेकर अहंकार ना दिखाएं. परिवार के सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. आपको भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा. आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं.

मिथुन राशि-लोगों की कही सुनी बातों में आने से बचें. बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा. माता-पिता की सलाह से किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा. आप किसी बड़ी डील को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं.

कर्क राशि -नई नौकरी मिल सकती है. सरकारी योजनाओं में आप अच्छे धन का निवेश कर सकते हैं. अपने पारिवारिक समस्याओं का ध्यान थोड़ा कम देंगे. विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी.

सिंह राशि-नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. आपकी योजनाओं को गति मिलेगी. किसी बात को लेकर चल रहा आज वह दूर होगा. पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने किसी सहयोगी से धोखा मिल सकता है. आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील फाइनल होते-होते रह सकती है.

कन्या राशि-आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे. धन संबंधी मामलों में आपकी जानकारी आपको लाभ प्रदान करेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है. आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा.

तुला राशि-विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें. माता जी को यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं. घर परिवार में सदस्यों को किसी बात को लेकर लड़ते झगड़ते देख सकते हैं, जो आपके तनाव का कारण बनेगा.

वृश्चिक राशि-फसा हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है. परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें. यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें. बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है.

धनु राशि-अपने काम को करने में लापरवाही दिखाएंगे, जिस कारण आपको समस्या हो सकती है. आपको यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश कर सकते हैं. बिजनेस में आपने किसी को पार्टनर बनाने के बारे में सोच रहे है, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल करें.

मकर राशि-अत्यधिक भावुक होने के कारण कोई भी निर्णय समय से नहीं ले पाएंगे. परिवार के किसी सदस्य की बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा. संपत्ति संबंधित बंटवारे को लेकर चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है.

कुंभ राशि- व्यवसाय में  अपने विचारों को लोगों के सामने सफलता से व्यक्त करेंगे, जिससे आपकी काम आसानी से बनते चले जाएंगे. आप किसी को कोई आवश्यक जानकारी ना दे, वरना समस्या हो सकती है. सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हो सकते हैं.

मीन राशि-पहले का किया हुआ निवेश आपको अच्छा लाभ दिलाएगा. आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर नियंत्रण की योजना बनाएंगे. आपकी आर्थिक स्थिति तो अच्छी रहेगी, लेकिन आपको उसके लिए योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811