Let’s travel together.

शिवपुरी के मुख्य चौराहों की सड़कें तक खराब

0 80

अस्पताल व पोहरी चौराहे की हालत खराब

– शहर की दूसरी सड़कों पर कई गड्ढे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में रहने वाली ढाई लाख की आबादी को बरसों से अच्छी सड़कों का सुख नहीं मिल पाया। शहर में नगरपालिका की सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि शहरवासी जान जोखिम में डालकर इन रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं। शहर के मुख्य चौराहों में गिने जाने वाले अस्पताल चौराहा और पोहरी चौराहा की हालत खराब है। यहां पर हजारों लोगों की प्रतिदिन आवाजाही रहती है लेकिन खराब सड़कों के कारण जनता परेशान है। अस्पताल चौराहे पर बिखरी जीरा गिट्टी व मुरम पर आए दिन वाहन स्लिप होने से लोग चोटिल हो रहे हैं, तो वहीं अस्पताल रोड के गड्ढे मरीजों का दर्द बढ़ा रहे हैं। इन सड़कों पर यदि थोड़ी सी रिपेयरिंग होकर डामरीकरण कर दिया जाए तो शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन विभागों में सामंजस्य न होने की वजह से शासन का बजट ऐसी जगह ठिकाने लगाया जा रहा है, जहां दर्द है ही नहीं, तथा जहां खतरा अधिक है, वहां रिपेयरिंग तक नहीं हो रही। शिवपुरी शहर के व्यस्ततम चौराहों में शुमार अस्पताल चौराहे से हर दिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। इस चौराहे के चारों तरफ की सड़क खतरनाक स्थिति में जा पहुंची है। इस तरह की हालत पोहरी चौराहे व इसके आसपास की रोड की है। यहां पर कहीं जीरा गिट्टी व मुरम डाल दी गई, जिसमें दुपहिया वाहन स्लिप होने का खतरा बना हुआ है, तो कहीं गड्ढों को यूं ही छोड़ दिया गया। इसके अलावा शहर की और भी सड़कों पर भारी गड्ढे हो गए है लेकिन नगर पालिका कोई ध्यान नहीं दे रही।

कॉलोनी व गलियों में हालत खराब-

शिवपुरी शहर में सीवर प्रोजेक्ट व सिंध जलावर्धन योजना के कारण कई सड़कें खराब हो गई। सिंध जलावर्धन योजना के कारण कई कॉलोनी व गलियों में लाइन डालने के लिए खुदाई हुई लेकिन इन्हें सुधारने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। शहर की कई कॉलोनी व गलियों में केवल पेचवर्क से ही काम चल जाता लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     तुझसे नाराज़ नही ज़िंदगी से हैरान हूं मैं गीत का अंतिम स्टेस्ट लगाकर लगाया मौत को गले     |     बिजली बिलो की सख्ती से बसूली; सेमरा में बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने  उपभोक्ताओं के  55 कनेक्शन काटे     |     महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर व्रत रखकर की पूजा अर्चना     |     मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार, अपराधियों को पनाह दे रही सरकार: विभा पटेल     |     पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रधान को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रद्धांजलि अर्पित की     |     अब भारत सीमा पार जाकर भी आतंकवाद का सफाया करता है- राजेंद्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री     |     राजा भोज महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का  आयोजन     |     शहडोल पुलिस पर हमला – अराजक लोगों को आखिर कौन बढावा दे रहा है ?     |     90% हार्ट ब्लॉक वाले मरीज की सफल हार्निया सर्जरी     |     ब्रह्माकुमारी सेंटर पर अलौकिक होली एवं स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811