Let’s travel together.

पेशाब पिलाया, मुंडन किया, जूते की माला और घाघरा पहनाकर घुमाया… 25 लाख नहीं देने पर क्रूरता

0 263

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. सीधी कांड के बाद अब गुना के एक युवक को अमानवीय सजा दी है. बंजारा समुदाय के एक युवक के मुंह पर कालिख पोत कर उसे जूते की माला पहनाई. उसका मुंडन किया गया, महिलाओं के पकड़े पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया. इतने से मन नहीं भरा तो आरोपियों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा. पीड़ित युवक का यह भी आरोप है कि उसे पेशाब पिलाया गया.

पीड़ित युवक आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब पुलिस के पास पहुंचा तो उसे वहां से टरका दिया. उसने जिले के एसपी से शिकायत की. मामला गंभीर देख एसपी ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश संबंधित थाना पुलिस को दिए. आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन थानों की पुलिस टीम का गठन किया गया है. जिन आरोपियों ने युवक के साथ रौंगटे खड़े कर देने वाला उत्पीड़न किया वह उसके रिश्तेदार हैं. पीड़ित के मुताबिक उसके साथ मारपीट की यह वारदात राजस्थान के बांरा जिले में अंजाम दी गई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

युवक के साथ की हद दर्ज की हैवानियत

गुना के मावन टंकी निवासी पीड़ित महेन्द्र सिंह खेतों में घूरा (देसी खाद) फेंकने का काम करता है. उसने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते बुधवार को वह सेन बोर्ड चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर था. वहां से नामजद 10-12 आरोपी उसे जबरन अपने साथ उठाकर ले गए. आरोपी उसे किडनैप कर‎ पाटन, राजस्थान के झालावड़, अटरू पर घुमाते रहे. रास्ते में उसे बंधक बनाकर पीटा गया. गंजा कर उसके मुंह पर कालिख पोती गई. महिलाओं का घाघरा पहनाकर उसे पूरे गाने में घुमाया गया. पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया. आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाए.

यह थी उत्पीड़न करने की वजह

पीड़ित के परिजनों के मुताबिक, महेंद्र की चचेरी बहन की शादी आरोपी पक्ष के रमेश से हुई थी. वह और उसके परिजन उसकी चचेरी बहन को पीटते थे. इसकी वजह से वह रमेश को छोड़कर चली गई. इस बात से गुस्साए आरोपी महेंद्र को अगवा कर ले गए. पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उससे 25 लाख रुपये मांगे. 20 लाख रुपये देने का वायदा कर वह आरोपियों के चंगुल से छूट पाया. पीड़ित का आरोप है कि उसने पूरी घटना की शिकायत धरनावदा पुलिस से की लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811