Let’s travel together.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री का 17 दिसंबर को पुतला दहन प्रधानमंत्री मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में होगा प्रदर्शन

0 44

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो द्वारा न्यूयार्क में प्रेस कांफ्रेस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर की गयी अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों सहित उज्जैन में 17 दिसंबर को प्रातः11.30 बजे शहीद पार्क फ्रीगंज पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत में घेरने में असफल रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निदंनीय टिप्पणी की गयी, जो कि भारत का अपमान है। भारत के 135 करोड़ देशवासियों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व है जो निरंतर भारत को समृद्धि, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर रखने का काम कर रहे है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भुट्टो द्वारा की गयी टिप्प्णी बेहद निदंनीय है। जिसके कारण देशवासियों में रोष व्याप्त है। 17 दिसंबर को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों सहित उज्जैन में बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जायेगा। प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व नागरिक सम्मिलित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे     |     शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम     |     क्यूआर कोड स्कैन करते ही बनेगी ओपीडी पर्ची, यह एप करना होगा लोड     |     कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान     |     शौचालय का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, पत्रकार की हत्या में मुंबई से हुआ था गिरफ्तार     |     रिश्वत के साढ़े तीन हजार रुपए लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा     |     पुलिस की तरह अब डीएफओ से लेकर रेंजर स्तर के अधिकारियों के वाहनों पर चमकेगी बहुरंगी बत्ती     |     सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से 17 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बरामद     |     कपास बीज के लिए तीसरे दिन भी जमकर हंगामा, रास्ता जाम, धूप में घंटो परेशान हो रहे महिलाएं व बुजुर्ग     |     MP में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में, इस वजह से बढ़ रही संख्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811