Let’s travel together.

मोजमपुरा वन भूमि पर कार्यवाही के बाद बने पक्के मकानों पर भी होगी कार्यवाही

0 249

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

चिकलोद रेंज की मोजमपुरा वन भूमि पर लगभग 3 महीने पहले हुई कार्यवाही में खाना पूर्ति की गई।जिसके तुरंत बाद ही दलाल सक्रिय हो गए और ईट से पक्के मकान एक दिन में ही बनने लगे दलालों ने 50 हजार से एक लाख तक रूपये में वन भूमि को बेंच दिया।ये दलाल इतने सक्रिय है।की सुबह 10 से रात 8 बजे तक इनका डेरा मोजमपुरा में ही रहता है।जिसके कारण वन भूमि पर यह आसानी से कब्जे कराए जा सके।

कब्जा कराने के बाद मकान बनवाने लाइट कनेक्शन बिजली कनेक्शन की दी जाती है गारंटी

वन भूमि मोजमपुरा में कब्जा कराने वाले दलाल कब्जा करवाने के साथ ही मकान बनवाने बिजली कनेक्शन और पानी के कनेक्शन की भी गारंटी लेते है।ओर मकान न टूटेगा इसकी भी गारंटी लेते है।आपको बता दे की अधिकारियों से सांठ गांठ करके रखने वाले ये वो दलाल है।जो अधिकारियों के संपर्क में रहते भी है।ओर खुलेआम कब्जे कराने का दम भरते दिखाई नजर आते है।यह दलाल 50 हजार से 1 लाख रुपए लेकर कब्जा कराते है।

वन भूमि पर बने पक्के मकान बनाना नियमो के विरुद्ध फिर भी बन रहे टूटने के बाद दलालों के चेहरे होंगे बेनकाब

आपको बता दे की जिस प्रकार से वन भूमि पर दलाल कब्जे करा रहे है।ओर अब जब अवैध कब्जे को लेकर डिप्टी रेंजर को निलंबित कर दिया गया है।ओर जल्द ही पक्के मकान को तोड़ा जाएगा 20 से 25 पक्के मकान टूटने के बाद दलालों की गारंटी और दलालों के चेहरे बेनकाब हो जायेंगे।तब जनता को पता चलेगा की इनकी हकीकत क्या है।इसके बाद इनका वन भूमि पर कब्जा कराने वालो से भरोसा उठ जायेगा।इनकी गारंटी की हवा निकल जायेगी की।जो ये बोलते है। वो कोरा झूठ है।

जानकारो से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों से सांठ गांठ की बात बनाकर करते है अवेध वसूली

आपको बता दे की ये को दलाल इतने सक्रिय और चालक होते है।ये खुलेआम कब्जा कराने वालो से वन अधिकारियों से सांठगांठ के नाम पर मोटी रकम वसूल करते दिखाई नजर आते है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811