Let’s travel together.

गर्लफ्रेंड के साथ घर बसाना चाहता था इसलिए अपने मालिक के घर से चुरा लिए 40 लाख का सोना चांदी आभूषण व नगदी

0 109

 

– शिवपुरी के करैरा में नौकर ने दिया था लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम

– लाखों की चोरी की वारदात पुलिस ने 22 घंटे में किया खुलासा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के करैरा में एक व्यवसायी आकाश नगरिया के घर में 40 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूप में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि करैरा के व्यापारी आकाश नगरिया के यहां पर 40 लाख की चोरी की वारदात हुई थी जिसमें 15 लाख रुपए नगद और करीब 25 लख रुपए के सोने के आभूषण चोरी चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने करैरा थाने में मामला पंजीकृत किया था। जब पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि व्यापारी की दुकान पर ही काम करने वाले शैफ अली उर्फ डबोले उर्फ शैफली पुत्र फिरोज खांन उम्र 26 वर्ष नि. काजी मोहल्ला करैरा ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से उक्त मामले का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी सैफ अली ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बिजावर छतरपुर में उसकी गर्लफ्रेंड है और उसके साथ हमेशा के लिए घर बसाना चाहता था इसलिए उसने अपने सेठ आकाश के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके पास से चोरी गया 40 लाख रुपए का सामान बरामद कर लिया है। जिसमें 15 लाख रुपए नगदी और 25 लाख रुपए की सोना आभूषण की सामग्री शामिल है।

गर्लफ्रेंड के साथ घर बसाना चाहता था आरोपी-

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया है कि व्यापारी आकाश नगरिया की दुकान और मकान एक ही परिसर में है। व्यापारी का एप्लाइंसेस का व्यापार है जिसमें उनकी फर्नीचर और कूलर-फ्रिज-टीवी घरेलू उपकरणों के विक्रय की दुकान है। इसी दुकान पर काम करने वाला नौकर शैफ अली उर्फ डबोले पिछले काफी दिनों से चोरी की फिराक में था। पुलिस ने बताया है कि इन चोरी के रुपए के साथ आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घर बसाना चाहता था। आरोपी को जैसे ही पता चला कि व्यापारी आकाश नगरिया अपने परिवार के साथ होटल पर खाना खाने के लिए परिवार सहित जाने वाला है तो उसने इस चोरी को शनिवार-रविवार की रात्रि को अंजाम दिया। बताया जाता है कि व्यापारी ने आरोपी शैफ अली उर्फ डबोले को भी अपने परिवार के साथ खाना खाने साथ में होटल चलने के लिए कहा था लेकिन नौकर ने बहाना बना दिया। इसी दौरान उसने पूरे घर को सूना देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

घर के पास खंडहर में छुपा दिया चोरी के माल से भरा काला बैग-

करैरा में व्यापारी के घर पर हुई इस बड़ी वारदात के बाद स्वयं पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और गहनता से जांच की थी। इसके अलावा फिंगरप्रिंट यूनिट, डॉग एस्कॉर्ट यूनिट को भी घटनास्थल का निरीक्षण कराया था। साथ ही साइबर सेल को भी निर्देशित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर के जांच शुरू की और संदेहियों से पूछताछ की तो आरोपी शैफ अली उर्फ डबोले तक पुलिस पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद आरोपी ने पूरा माल एक काले बैग में रखा और इसके बाद अपने घर के पास के एक खंडहर में इस बैग को रख दिया। पुलिस ने यह बैग चोरी गई सामग्री के साथ बरामद कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811