Let’s travel together.

गर्मियों की छुट्टी में समर कैंप में बच्चों की पहली पसंद बना योगा

0 80

– शिवपुरी के मंगलम केंद्र पर उत्साह के साथ योग सीख रहे हैं बच्चे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय खेल विभाग द्वारा ग्रीष्म अवकाश के दौरान समर कैंप में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिवपुरी के मंगलम केंद्र पर यह योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यहां पर योग सीखने के लिए बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है।

समर कैंप के दौरान गर्मी की छुट्टियों में बच्चे उत्साह के साथ योग सीख रहे हैं। यह कैंप 11 मई से प्रारंभ हुआ और 11 जून तक चलेगा। योग सीख रहे बच्चों का कहना है कि योग से शारीरिक रूप से फिट रहा जा सकता है इसके अलावा विभिन्न बीमारियों से भी बचाव होता है। भविष्य में भी वह योग के माध्यम से शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं इसलिए योग सीख रहे हैं।

मंगलम योग केंद्र के योग प्रशिक्षक मनीष राठौड़ ने बताया कि योग केंद्र पर बच्चों के अलावा शहर के युवा व अन्य आयु वर्ग के लोग भी योग सीखने के लिए आ रहे हैं। प्रशिक्षक मनीष राठौड़ ने बताया कि यहां पर बच्चों को समर कैंप में प्रशिक्षण के अलावा पूरे साल विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए योग खिलाड़ियों का प्रशिक्षित किया जाता है जिससे शिवपुरी के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकें। बीते कुछ सालों में इस केंद्र के कई युवा खिलाड़ियों ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811