Let’s travel together.

मलेरिया पखवाड़ा अभियान में लोगों को मलेरिया व डेंगू को लेकर किया जागरूक

0 261

रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में इस समय मलेरिया और डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा
गोदरेज के सहयोग से फैमिली हेल्थ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में क्रियान्वित एंबेड परियोजना के तहत जागरूकता अभियान जारी है इस जागरूकता अभियान के तहत मलेरिया व डेंगू से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शिवपुरी जिले के विकासखंड खनियाधाना के ग्राम रूपनवारा में मलेरिया पखवाड़ा का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन जैन,जिला मलेरिया अधिकारी डॉ संजय ऋषिवर एवं मलेरिया सलाहकर डॉ राजेश वर्मा के मार्गदर्शन में जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे। उसी के चलते आज मलेरिया पखवाड़ा मनाया जिसमे खनियांधाना अस्पताल से सीएचओ जितेंद्र धोहरे ने लोगों को बताया की मलेरिया बीमारी समय पर इसका इलाज न हो पाए तो ये जानलेवा भी हो सकती है इसलिए बुखार आने पर 24 घंटे के भीतर खून की जांच कराए और मलेरिया होने पर संपूर्ण इलाज अवश्य ले ।
एंबेड टीम ने घर घर जाकर 110 घरों में लार्वा सर्वे व लार्वा विनिस्ट्रीकरण किया और कबाड़ हटवाया जैसे टूटे फूटे बरतन टायर कंटेनर आदि सभी को हटबाया जिसमे मच्छर का लार्वा न पनप सके। इस कार्यक्रम में एंबेड टीम के सदस्य विवेक झा ,रियाज खान ,सतेंद्र केवट, हरगोविंद कोली व केशव कोली का योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811