Let’s travel together.

बेगमगंज में बड़ा हादसा बिना सुरक्षा केबिल बदल रहे हेल्पर को लगा करंट , खंभे पर 15मिनट तक लटका रहा हेल्पर

0 243

– गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में किया भर्ती ठेकेदार की बड़ी लापरवाही से हुआ हादसा

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

जिले के बेगमगंज के नगरीय क्षेत्र में सभी 18 वार्डों में विद्युत केबल बदलने का काम निजी ठेकेदार द्वारा बिना सुरक्षा उपकरण दिए जानजोखिम में डाले मजदूरों से बड़े -बड़े बिजली के खंबो पर काम कराया जा रहा है। जबकि पूर्व के अप्रिय अनुभवों के कारण स्थानीय बिजली अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार को सेफ्टी उपकरण के साथ काम कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन हठधर्मिता के चलते आज गंभीर हादसा हो गया। केबिल डालते समय अचानक बिजली चालू होने से करंट प्रवाहित होते ही एक मजदूर 15 मिनट तक खंबे पर लाइन से चिपका रहा , जब बिजली सप्लाई बंद कराई गई तब कहीं करंट सप्लाई बंद होते ही मजदूर धड़ाम से नीचे गिरा। जिसे तत्काल लाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया ।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हे।

जिस मजदूर को करंट लगा उसका नाम रामनरेश भार्गव एवं जो बिजली ठेकेदार काम करा रहा था उसका नाम संजय परिहार हे।
सूत्रों के अनुसार नवीन विद्युत केबल ढालने का काम चल रहा था सागर भोपाल मुख मार्ग पर स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास अस्पताल मार्केट के कोने पर लगे हुए खंबे पर विद्युत केबल डाल रही थी और तब विद्युत सप्लाई बंद थी लेकिन अचानक विद्युत सप्लाई चालू होते ही खंबे के ऊपर चढ़ा मजदूर राम नरेश भार्गव 30 वर्ष निवासी सीतापुर लखनऊ करंट की चपेट में आकर चिपक गया करीब 15 मिनट तक वह चिपका रहा ।उसे लाइन पर उल्टा लटका देख दूसरे मजदूरों द्वारा शोर मचाया गया। बिजली ऑफिस खबर किए जाने के बाद जब विद्युत सप्लाई बंद हुई तब वह पोल से नीचे गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है मीडिया कर्मियों द्वारा जब ठेकेदार से उसका नाम पूछने के साथ पूछा गया कि बिना सुरक्षा उपकरण के ठेकेदार बुरी तरह भड़क गया और नाम बताने से इनकार करते हुए मीडिया कर्मियों से अभद्र व्यवहार किया घटना से नगर में सनसनी फैल गई है

इसके पूर्व भी सुल्तानगंज क्षेत्र विद्युत का कार्य कर रहा एक हेल्पर की इसी तरह अचानक विद्युत सप्लाई करने के कारण करंट लगने से मौत हो गई थी तब क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं आदिवासियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के साथ मृतक को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर चक्का जाम किया गया था तब विद्युत अधिकारियों द्वारा मृतक को आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में जो भी काम होगा वह सेफ्टी के साथ होगा लेकिन आज निधि ठेकेदार द्वारा बिना सेफ्टी उपकरण के मजदूरों से कम कर जाने से उक्त घटना घटित हो गई।

(ठेकेदार रामनरेश )

विद्युत अधिकारियों द्वारा निजी ठेकेदार का नाम रामनरेश बताया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन से संबंधित ठेकेदार के खिलाफ फिर दर्ज करने की मांग की गई है ताकि भविष्य में वह किसी की जान से खिलवाड़ ना कर सके

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811