Let’s travel together.

13 साल की किशोरी का 20 वर्ष के युवक से विवाह कराया, मां-पिता पर एफआइआर

0 60

जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में बाल विवाह का मामला सामने आया है। जहां, एक 13 वर्षीय किशोरी का सिहोरा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक के साथ विवाह हुआ। दोनों पक्षों ने गुपचुप तरीके से एक मंदिर में जोड़े के सात-फेरे कराए। पुजारी के साथ ही सात-फेरे लेने के लिए तैयार होने वाले युवक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कस सकता है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला

 

विवाह संस्कार के छायाचित्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला। इस मामले में कुछ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। उसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रारंभिक जांच के बाद नाबालिग दुल्हन के माता-पिता के विरुद्ध पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना आरंभ कर दी है।

 

कटाव के एक मंदिर में विवाह संस्कार आयोजित हुआ

पनागर थाना क्षेत्र निवासी एक परिवार ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री का विवाह सिहोरा थाना क्षेत्र निवासी एक 20 वर्षीय युवक के साथ तय किया था। दोनों पक्षों की सहमति से 18 मई को कटाव के एक मंदिर में विवाह संस्कार आयोजित हुआ। इसमें उनके स्वजन व परिचित ही सम्मलित हुए थे। इसमें बाल विवाह होने की शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग को मिली तो उन्होंने मामले की जांच कराई। जांच में दुल्हन को नाबालिग पाया गया।

 

पहले कथा, फिर कहा गोना होगा

 

महिला एवं बाल विकास विभाग का दल मामले की जांच के लिए जब नाबालिग के घर पहुंचा तो पहले तो स्वजन ने उसे बालिका होना स्वीकार किया। उसके बाद कार्रवाई से भयभीत होकर अलग-अलग कहानी बताने लगे। विवाह संस्कार को कथा का आयोजन बताया। नाबालिग ने छायाचित्र में जोड़े में बैठे युवक को पहचानने से मना कर दिया। सख्ती करने पर माता-पिता ने कहा कि अभी विवाह किया है। बालिग होने पर बेटी का गोना करेंगे।

 

पुजारी और दूल्हा भी घिरे

 

पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विवेचना आरंभ कर दी है। इस मामले में विवाह संस्कार कराने वाले पुजारी की भूमिका भी संदिग्ध है। थाना प्रभारी लवकेश उपाध्याय ने महिला बाल विकास के एक प्रतिवेदन पर बाल विवाह अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध करने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811