Let’s travel together.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की

0 51

धरसींवा और तिल्दा जनपद पंचायत के अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

– हम ‘अपूर्ण’ और ‘अप्रारंभ’ जैसे शब्दों को अपनी कार्यशैली से हटाना चाहते हैं प्रशासन का काम केवल योजना बनाना नहीं, बल्कि उसे समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। -विधायक अनुज

सुरेंद्र  जैन धरसींवा

क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने आज जनपद पंचायत धरसींवा में विभागीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दोनों जनपद पंचायतों—धरसींवा और तिल्दा—में चल रहे विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विधायक श्री शर्मा ने अधिकारियों से स्वीकृत कार्यों, पूर्ण हो चुके कार्यों और लंबित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार जनपद पंचायत धरसींवा में कुल 695 स्वीकृत कार्यों में से 458 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। वर्तमान में 216 कार्य अपूर्ण हैं और 21 कार्यों पर अभी काम प्रारंभ होना शेष है।वहीं जनपद पंचायत तिल्दा में कुल 1710 कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें से 1325 कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्यों में 147 प्रगतिरत हैं, 2 कार्य अपूर्ण हैं और 236 कार्य अभी अप्रारंभ श्रेणी में हैं। विधायक अनुज शर्मा ने अपूर्ण और अप्रारंभ कार्यों की संख्या पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल प्रारंभ किया जाए और जो प्रगतिरत हैं, उन्हें समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
प्रेस मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि मुझे खुशी है कि धरसीवां में 458 और तिल्दा में 1325 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन हमारी चुनौती वे कार्य हैं जो अब भी फाइलों में दबे हैं या आधे-अधूरे पड़े हैं। विकास तब तक अधूरा है जब तक अंतिम स्वीकृत कार्य का लाभ जनता तक न पहुँच जाए। हम ‘अपूर्ण’ और ‘अप्रारंभ’ जैसे शब्दों को अपनी कार्यशैली से हटाना चाहते हैं। प्रशासन का काम केवल योजना बनाना नहीं, बल्कि उसे समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करना है।
विधायक ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक तक सभी लंबित कार्यों में सकारात्मक प्रगति दिखनी चाहिए सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आम जनता को शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।
इस बैठक में विधायक अनुज शर्मा सहित जनपंद जनपद पंचायतों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सभापति, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित विभिन्न विभागों के तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811