Let’s travel together.

एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी,उड़ान से पहले पता चलने पर टला हादसा

0 518

भोपाल एयरपोर्ट पर आज उस वक़्त बड़ा हादसा टल गया जब दिल्ली से भोपाल आई फ्लाइट पुणे के लिए उड़ान भरती उससे पहले ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई और एयरपोर्ट के तकनीकी स्टाफ ने इस गड़बड़ी को देख फ्लाइट की उड़ान को रुकवाते हुए होल्ड कर दिया। एयर इंडिया की Ai 481 फ्लाइट सुबह 10 बजे दिल्ली से भोपाल आई थी और इसे करीबन 10 बजकर पैतालीस मिनिट पर भोपाल एयरपोर्ट से पुणे के लिए उड़ान भरना था, लेकिन अचानक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद इस फ्लाइट को होल्ड कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का इंजीनियर स्टाफ फ्लाइट में आई खराबी को सुधारने में जुटा है,यह फ्लाइट गुरुवार सुबह दिल्ली से आई थी, लेकिन जैसे ही इस फ्लाइट को भोपाल से पुणे के लिए रवाना किए जाने की ग्राउन्ड पर तैयारी की जा रही थी कि तभी इसमें कुछ तकनीकी गड़बड़ी सामने आई जिसके बाद इसे होल्ड कर दिया गया, लेकिन वही इस फ्लाइट से पुणे जाने वाले यात्रियों को जैसे ही फ्लाइट के कैंसिल होने का पता चला वह परेशान हो गए, फिलहाल उनके लिए पुणे जाने के लिए फ्लाइट का इंतजाम नहीं किया गया है। वही फ्लाइट की तकनीकी खराबी को ठीक करने स्टाफ जुटा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811