Let’s travel together.

फीस मांगने पर अधिवक्ता से उनके आफिस में मारपीट,पुलिस में मामला दर्ज

0 1,125

रायसेन जिले के बरेली मैं वकील रामकुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है,वकील रामकुमार द्वारा अपनी फीस मांगे जाने पर आरोपी हरिशंकर सिसोदिया ने वकील के साथ गंदी गंदी गालियां दी और जमकर मारपीट कर दी। वकील रामकुमार श्रीवास्तव ने बरेली थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

– रायसेन जिले के बरेली में अधिवक्ता राम कुमार श्रीवास्तव के साथ हरिशंकर सिसोदिया नामक युवक ने उनके ऑफिस में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी आरोपी के खिलाफ अधिवक्ता रामकुमार श्रीवास्तव ने आज सुबह बरेली थाने में मामला दर्ज कराया है रामकुमार श्रीवास्तव ने बताया गया है कि आरोपी हरिशंकर सिसोदिया कल रात 9 बजे अपनी बहन के केस के बारे में बात करने आया था तब अधिवक्ता राम कुमार श्रीवास्तव ने हरिशंकर से अपनी फीस मांग ली हरिशंकर को फीस मांगना इतना महंगा पड़ा कि उसने अधिवक्ता राम कुमार के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की जिसकी शिकायत वकील राम कुमार द्वारा बरेली थाने में दर्ज कराई गई है ।

आपको बता दें कि राम कुमार श्रीवास्तव बरेली नगर के जाने-माने वकील हैं एवं पूर्व में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हरि शंकर सिसोदिया की तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811