मेष राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं। पर्सनल ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन जीवन में कई चुनौतियों से भी सामना होगा। जॉब चेंज करने का अवसर मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे।
वृषभ राशि- सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। फैमिली के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने काम पर फोकस करें। नए कार्य की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें।
मिथुन राशि– खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। घर-परिवार में कोई बड़ा फैसला लेने पड़ सकता है। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करें। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों का दबाव बढ़ेगा।
कर्क राशि- धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। आज इमोशनल डिस्टर्बेंस रहेगी। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा।
सिंह राशि- अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। धन लाभ के नए अवसरों पर नजर रखें। आज कॉपी राइटर्स, एडिटर्स और अन्य नौकरेपेशा वालों को करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभ है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशि– शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बना रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाए रखें।
तुला राशि– दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी करीबी दोस्त की सलाह से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आध्यात्म में मन लगेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।
वृश्चिक राशि– पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। छोटे भाई-बहन करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। आज बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने के लिए तैयार रहें।
धनु राशि– लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। परिजनों से प्रेमी की मुलाकात करा सकते हैं। नए एडवेंचर एक्टिविटी में शामिल हों। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने से समाज में सराहे जाएंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी।
मकर राशि– करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। परिजनों के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होंगे। धन बचत पर फोकस करें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। व्यर्थ के खर्चों पर कंट्रोल रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
कुंभ राशि– धन का आवक बढ़ेगा। महिलाएं घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी का प्लान बना सकती है। यात्रा के दौरान थोड़ा सावधान रहें। ऑनलाइन पेमेंट करते समय सतर्क रहें। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज धन से जुड़े लिए गए फैसले सही साबित होंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
मीन राशि– जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। इससे नुकसान हो सकता है। ऑफिस में अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें। फैमिली के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन स्मार्ट तरीके से पैसे को मैनेज करें। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।