Let’s travel together.

सोलरसिटी में भी भीषण विधुत संकट,बिजली कटौती से रहवासी परेशान्

0 63

सोलर सिटी का तमगा मिला हे सांची को,प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

-गर्मी में बिजली कटौती से नगर भर में मची पेयजल की त्राहि त्राहि 

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

विश्व ऐतिहासिक स्थली  की ऐतिहासिकता को दरकिनार करते हुए विद्युत वितरण कंपनी ने अपने ही नियामक आयोग को ठेंगा दिखाकर मरम्मत के नाम पर भरी गर्मी में कटौती दिनभर कर डाली जिससे लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या से जूझना पड़ा । तथा लोगों को सरकारों को कोसते देखने को मिला। जानकारी के अनुसार इस नगर को वैसे तो विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है परन्तु इस स्थल के अनुरूप व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई दिखाई देती है इस स्थल के अनुरूप तथा प्रसिद्धि को देखते हुए ही वर्षों पूर्व नियामक आयोग तक ने इस स्थल की बिजली कटौती मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए थे परन्तु विद्युत वितरण कंपनी ने अपने ही नियामक आयोग के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए इस स्थल की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया इतना ही नहीं मरम्मत कार्य के नाम पर मंडल में बैठे जिम्मेदार वर्ष भर सुधार कार्य करते दिखाई देते हैं परन्तु बिजली व्यवस्था मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं हो पाता जिससे बिजली व्यवस्था चरमराने से नगर भर में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो जाता है आज भी मरम्मत कार्य को लेकर इस 40 डिग्री तापमान के चलते बिजली आठ घंटे काट दी गई जिस कारण नगर में लोग बैचेन दिखाई दिए साथ ही नगर में इस गर्मी के मौसम में पेयजल का गंभीर संकट चल रहा है ट्यूबवैलों में जलस्तर घटने से नगर परिषद द्वारा दो दिन में एक बार जलप्रदाय व्यवस्था बनाई गई है परन्तु इस व्यवस्था को भी विद्युत वितरण कंपनी पलीता लगा रही है जिससे लोगों को पेयजल भी नसीब नहीं हो पा रहा है लोग यहां वहां पानी के लिए भटकते दिखाई दें रहे हैं मंडल अधिकारी नगर की पेयजल आपूर्ति में भी अड़ंगा बन रहे हैं जिससे लोगों में मंडल के विरुद्ध रोष दिखाई दे रहा है दूसरी ओर बिजली के ऊपर ही निर्भर नेटवर्किंग कार्य चलते हैं वह भी पूरी तरह चरमरा जाते हैं । वैसे तो देशभर में इस स्थल को सौर सोलर सिटी के नाम से प्रसिद्ध कर दिया गया तथा देशभर की पहली सोलर सिटी बना दी गई परन्तु इस देश भर की सोलर सिटी में लोग अपनी मूलभूत सुविधाएं पाने के लिए तरस रहे हैं तथा मंडल अधिकारी इस सबसे से बैखबर बनकर बैठे हुए हैं तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं में अड़ंगा बन चुके हैं इतना ही नहीं इस स्थल को और अधिक विश्व भर में प्रसिद्धि दिलाने के लिए स्वयं देशके प्रधानमंत्री ने इस स्थल की ऐतिहासिक धरोहरों को भारतीय करैंसी के दौसो रुपए के नोट पर अंकित कर दिया बावजूद इसके इस स्थल की कमान सम्हालने वाले जिम्मेदार इन सभी सरकार के सपनों को किनारे कर मनमानी पूर्ण रवैया अपनाते हुए मूलभूत सुविधाओं तक में अड़ंगा बन कर रह गए हैं तब लोग इन मूलभूत सुविधाओं से तो वंचित हो ही रहे हैं बल्कि परेशानी उठाने पर मजबूर हो चुके हैं इन सब से प्रशासन बेखबर बना अपने ही अधिकारियों पर लगाम लगाने में नाकाम दिखाई दे रहा है लोग नगर परिषद प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाओं के नाम पर मनमानी कर के रूप में राशि वसूल रहे हैं परन्तु सुविधाएं उपलब्ध कराने में असफल साबित हो रहे हैं लोगों में गुस्सा बढ़ता दिखाई दे रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सिविल सर्जन के खिलाफ धरना प्रदर्शन,जिला अस्पताल का घेराव     |     आर्द्रभूमि संरक्षण विषय पर एक बैठक का आयोजित     |     सेवा भारती छात्रावास शिवपुरी का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, भैया लाखन सहरिया ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए     |     हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित जिले के चार विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाया     |     नवोदय के छात्र ने किया कमाल : नक्ष नायक बने टॉपर, 96.2% अंक हासिल     |     लोधी समाज का शक्ति प्रदर्शन: संकल्प यात्रा के साथ वीरांगना रानी अवंती बाई को दी गई भावांजलि     |     किसानों की समस्याओं पर उग्र आंदोलन: ग़ैरतगंज में चक्काजाम,‌केन्द्रीय‌ कृषि मंत्री,मुख्यमंत्री का पुतला दहन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की संलेखना भाग्योदय में प्रारंभ     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक के हड़ताली कर्मचारियों को मिला जिला अभिभाषक संघ का समर्थन     |     डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811