विदिशा । अप्रैल माह की तपती दोपहर में 7 माह से वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर बैठे एस ए टी आई पॉलिटेक्निक कर्मचारी का धरना दसवे दिन भी जारी रहा ।
कर्मचारियों के विरोध को जिला अभिभाषक संघ का समर्थन प्राप्त हुआ संघ के पदाधिकारी धरना स्थल पर उपस्थित हुए एवं उनके द्वारा इस विरोध को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह एवं वार्ड 28 के पार्षद प्रतिनिधि संजय अग्रवाल द्वारा धरना स्थल पर आकर कर्मचारियों को अपना समर्थन देने की बात कही। संस्था प्राचार्य द्वारा धरना स्थल पर आकर कर्मचारियों वेतन समस्या के समाधान के लिए शासन के स्तर पर चल रहे प्रयासों की जानकारी दी।