Let’s travel together.

किसानों की समस्याओं पर उग्र आंदोलन: ग़ैरतगंज में चक्काजाम,‌केन्द्रीय‌ कृषि मंत्री,मुख्यमंत्री का पुतला दहन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0 259

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील में बुधवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ा उग्र आंदोलन देखने को मिला। क्रांतिकारी किसान संगठन मध्य भारत के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, वहीं उपार्जन कार्य शुरू न होने से आक्रोशित होकर भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला भी दहन किया।
किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आईएएस अंकित जैन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि उपार्जन केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग व्यवस्था पूरी तरह बाधित है और किसानों को प्रतीक्षा संदेश (एसएमएस) नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे वे अपनी उपज बेचने में असमर्थ हैं।

संगठन के अध्यक्ष मुकेश धाकड़ के नेतृत्व में किसानों ने अपनी प्रमुख मांगों में चना और मसूर की खरीदी तत्काल शुरू करने, सैटेलाइट आधारित पंजीयन में आ रही तकनीकी त्रुटियों को सुधारने तथा वेयरहाउस की भंडारण क्षमता 1,000 क्विंटल से बढ़ाकर 10,000 क्विंटल करने की मांग रखी। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में बारदान उपलब्ध कराने और सभी फसलों के लिए खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।

किसानों ने सोसायटी ऋण अदायगी की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 31 मई करने तथा इस अवधि का ब्याज माफ करने की मांग को भी प्रमुखता से रखा। उनका कहना है कि उपार्जन में देरी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और वे अपनी उपज लेकर बार-बार केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
आंदोलन के दौरान किसानों ने भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग पर तहसील कार्यालय के सामने लगभग दो घंटे तक चक्काजाम किया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और किसानों को समझाइश दी।
इस दौरान सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। आक्रोशित किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में कंडों पर भटे सेंककर और प्रशासनिक अधिकारियों को चूड़ियां भेंट कर अनोखे तरीके से विरोध जताया। साथ ही अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से एक-एक चुल्लू पानी भी दिया।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देने के लिए बाध्य होंगे। वहीं प्रशासन ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही उपार्जन कार्य शुरू कर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का भ्रमण     |     साईखेड़ा स्कूल की प्राचार्य के निजी खाते में शासकीय राशि पहुंचने की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी     |     दीपावली के पहले रहवासी इलाके में अवैध रूप से भंडारित मिले एक लाख के पटाखे     |     किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का शुभारंभ     |     एक दर्जन गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात     |     गैरतगंज तहसील में खाद संकट गहराया, डीएपी की उपलब्धता शून्य     |     लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा रैली में रायसेन जिले से 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोपाल      |     जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811