बेगमगंज। रायसेन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय माय भारत द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, बेगमगंज में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीमती मोनिका चौधरी , डिप्टी डायरेक्टर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में “माय भारत” के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेगमगंज नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट , बेगमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दुबे उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल की प्राचार्य श्रीमती स्मिता राज वैद्य , विशाल शर्मा , गौरव तिवारी एवं तरुण दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।