Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा समाजसेवियों का सम्मान

0 139

एक सम्मान उनके लिए जो जीते हैं दूसरों के लिए

सुरेंद्र जैन
धारसीवा। गत दिनों रायपुर के होटल सिंघानिया सरोवर पोर्टिको में अंचल के समाज सेवियों को छ ग शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अलावा सुबोध सिंघानिया चेयरमैन सिंघानिया ग्रुप,इंद्रकुमार साहू विधायक अभनपुर विधानसभा, द्वारका साहू चेयरमैन रायपुर होम्स व छत्तीसगढ़ के जाने माने भजन व संगीत कलाकार दिलीप षडंगी भी उपस्थित थे। सम्मान समारोह में बलौदाबाजार के समाजसेवी टिकेंद्र उपाध्याय को उनकी विगत 35 वर्षों से निरंतर की जा रही समाज सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिन्ह से सम्मानित किया गया। विदित को कि टिकेंद्र उपाध्याय ने कोरोना काल मे पीड़ितों,पीड़ित परिवारों, कोरोना वाररियर्स, स्वच्छता कर्मियों,लॉक डाउन में पुलिस कर्मियों, स्वच्छता सेवकों को उनके कर्तव्य में सहयोग किया और पीड़ितों की सेवा की । इसके अलावा करीब 16 गरीब निर्धन कन्याओं का पूरे रीति रिवाज के साथ विवाह कराया।वे आज भी समाज के वंचित समूह के लिए सतत कार्यरत हैं।यह जानने के बाद मुख्य अतिथि अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने टिकेंद्र उपाध्याय का सम्मान करते हुए कहा कि समाज को ऐसे ही स्व स्फूर्त समाज सेवियों व समाज सेवी संगठनों की आवश्यकता है जो निः स्वार्थ भाव से सेवा के क्षेत्र में आगे आएं। टिकेंद्र उपाध्याय सेवा सुगंधम सामाजिक जन कल्याण समिति के संस्थापक हैं और इसी समिति के तत्वावधान में सेवा कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर संस्था के रतन डहरिया,राजेन्द्र पांडेय,आशीष उपाध्याय,सन्नी साहू,प्राची विनीत उपाध्याय उपस्थित थे। लगभग 150 लोगों को मुख्य अतिथि अरुण साव द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811