Let’s travel together.

करोड़ों की वन भूमि पर तेजी से हो रहा पक्का निर्माण दलालों की फौज अधिकारियों की मोज

0 323

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

ओबेदुल्लागंज सामान्य वन मंडल के अंतर्गत आने वाली चिकलोद रेंज के मोजमपुरा की करोड़ों की वन भूमि पर तेजी से कब्जा कराया जा रहा है।और नियमो को ताक पर रखकर पक्के निर्माण कार्य धुआं धार रफ्तार से हो रहे है।जैसे किसी ने इन्हे यहां भवन बनाने की अनुमति दे दी हो।वही वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को पक्के निर्माण कार्य की कोई खबर ही नहीं है।वही रेंजर डिप्टी रेंजर और फिर नाकेदार तक को खबर तक नहीं लगती और पक्के निर्माण कर हो जाते है।ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता होगा पर रेंजर से लेकर नाकेदार तक एक ही जवाब सुनाई आता है।जो हास्य पद सा लगता हैं।जिन्हे वन भूमि की रक्षा के लिए रखा है।उस पर लगातार पक्के निर्माण हो रहे है।और इन्हे जानकारी नहीं है।जब उद्योग हकीकत समाचार पत्र द्वारा समाचार प्रकाशित किया। और सामान्य वन मंडल ओबेदुल्लागंज डीएफओ हेमंत रैकवार को कब्जे को लेकर जानकारी दी इसके बाद जिम्मेदारी की नींद खुली है।अब जो पक्के निर्माण किए गए है।उनकी जानकारी डीएफओ ने चिकलोद रेंजर से मांगी हैं।इसके बाद कार्यवाही की जायेगी

करोड़ों की वन भूमि को दलालो ने करवाए कब्जे अधिकारी बने रहे अंजान

वन मंडल मोजमपुरा की हम बात कर रहे है। यहां पर वन मंडल चिकलोद और दलालों की बड़ी जुगलबंदी है।खुलेआम दलाल कब्जे कराते है।इसकी पूरी जानकारी वन मंडल चिकलोद के अधिकारियों को होती है।और ये सब इनके ही संरक्षण में होता है।कभी कभार इक्का दुक्का कार्यवाही भी डराने के लिए की जाती है।जिससे दलालों की दाल गलती रहे।यह भी पूरी तरह से सुनोयजित होता है।जिससे दलालों का डर बना रहे।और मुंह मांगी रकम इनके द्वारा ली जा सके।

इनका कहना है

कितने पक्के मकान बने है।इसकी जानकारी मुझे नही है।जल्द ही जानकारी जुटाई जाएगी ।और पक्के मकानों को तोड़ा जायेगी।

संजय राजपूत चिकलोद रेंजर

वन मंडल के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों की वन भूमि पर खुलेआम पक्के निर्माण हो रहे है।और जिम्मेदार अधिकारी अंजान बन रहे है।ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए।

मनीष मालवीय आम आदमी पार्टी नेता

वन भूमि मोजमपुरा में जिस प्रकार कब्जे कराए जा रहे है।इसमें अधिकारियों की पूरी मिलीभगत पक्के निर्माण हो रहे है ।ओर अधिकारियों को जानकारी ही नहीं।सब अधिकारियों की मिलीभगत से ही हो रहा है।

विजय सोनी कांग्रेस नेता

अधिकारी और वन भूमि पर कब्जा कराने वालों की मिलीभगत से ही करोड़ों की भूमि पर पक्के निर्माण कार्य किए जा रहे है।कब्जा कराने वाले मोटी रकम लेकर कब्जा करा रहे है।जिसका एक बड़ा गिरोह कार्य कर रहा है।जो कब्जे की राशि को बराबर बांट लेते है।इसके कारण ही तेजी से कब्जे हो रहे है।

रोहित ठाकुर मंडीदीप

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811